20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather update: सूर्य की तेज किरणों के बीच तापमान 34 डिग्री, उमस लोगों को करेगी परेशान

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 29 सितंबर को मौसम साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। यही स्थिति उन्नाव की भी रहने की संभावना है। जहां सुबह आसमान साफ रहेगा। दोपहर में आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather update: सूर्य की तेज किरणों के बीच तापमान 34 डिग्री, उमस लोगों को करेगी परेशान

Weather update: सूर्य की तेज किरणों के बीच तापमान 34 डिग्री, उमस लोगों को करेगी परेशान

मौसम विभाग के अनुसार आज रात में आसमान साफ रहने की संभावना है। तापमान 28 से 31 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। तेज धूप के कारण आज लोगों को परेशानी हुई तापमान लगभग 34 डिग्री के आसपास था। आगामी 29 सितंबर को आसमान साफ रहेगा। दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान में वृद्धि दर्ज हो रही है। जबकि 30 सितंबर को दोपहर का तापमान 34 डिग्री के आसपास रहेगा। यही स्थिति उन्नाव की रहने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 29 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और 30 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की उम्मीद है। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा और उमस भी परेशान करेगी।

आज रात में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि आगामी 29 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। सुबह आसमान साफ रहने की उम्मीद है। जबकि दोपहर में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। तापमान 32 से 38 डिग्री रहने की उम्मीद है। शाम को मौसम साफ रहेगा। तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 29 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री रहने की उम्मीद है। सुबह आसमान साफ रहेगा। तापमान 32 - 33 डिग्री के बीच रहने की जानकारी मिल रही है। दोपहर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि तापमान अधिकतम 33 डिग्री के आसपास रहेगा। शाम को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री रहने की उम्मीद है। जबकि आसमान साफ रहेगा।