
Weather update: सुबह शाम की सर्दी, दोपहर की गर्मी स्वस्थ के लिए हानिकारक, जाने मौसम का हाल
मौसम का उतार-चढ़ाव जनजीवन को प्रभावित कर रहा है बीमारियां भी बढ़ रही है मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है सुबह शाम की सर्दी और दोपहर की गर्मी बताने के लिए पर्याप्त है कि दो ऋतुओं के मिलन का समय चल रहा है डॉक्टर कहते हैं ऐसे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री रहने की संभावना है। यही स्थिति कानपुर देहात की रहने की संभावना है जहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री बताया जा रहा है। आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की भी जानकारी मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। सुबह का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम 30 रहने की जानकारी मिल रही है। जबकि शाम का न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 27 डिग्री रहेगा। हवा लगभग 7 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चल सकती है। आगामी 14 अक्टूबर दिन शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री के बीच रहने की जानकारी मिल रही है। अब लोगों को ठंडी हवा का एहसास भी होने लगा है।
कैसा रहेगा आज और कल का मौसम
कानपुर देहात का मौसम भी कानपुर शहर की तरह ही रहने वाला है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जबकि अधिकतम 30 डिग्री के आसपास रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने की भी जानकारी मिल रही है। यहां पर भी लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। आगामी 14 अक्टूबर दिन शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम एक 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। दो मौसम के मिलन स्वस्थ के लिए भी हानिकारक होता है। सुबह शाम की सर्दी और दोपहर में गर्मी से संक्रामक बीमारियां भी पैदा हो रही है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह है कि सावधानी बरतें और साफ सफाई के साथ ताजा भोजन करें।
Published on:
13 Oct 2022 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
