
Weather update: तापमान 20 डिग्री से नीचे जाने की उम्मीद, जाने कैसा रहेगा मौसम
ठंड की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले हफ्ते में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे जाने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। यही स्थिति कानपुर देहात की भी रहने वाली है। जहां दोपहर में बादल छाए रहने की संभावना है। ठंड की आहट लोगों को मिलने लगी है।
कानपुर में आज मौसम साफ रहेगा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शाम को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा, सर्द हवाएं अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।
कैसा रहेगा कानपुर देहात का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। हल्की हल्की हवा भी चलने की संभावना बताई जा रही है। दोपहर में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। हवा के लगभग 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। शाम को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। आसमान साफ रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हफ्ते का तापमान
आज 20 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार 21 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 31 डिग्री, 22 अक्टूबर को न्यूनतम 20 और अधिकतम 32 डिग्री, 23 अक्टूबर को न्यूनतम 19 और अधिकतम 32 डिग्री, 24 अक्टूबर को न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री, 25 अक्टूबर को न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री रहने की संभावना है।
Published on:
20 Oct 2022 09:06 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
