27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather update: न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर बढ़ा, तापमान 19 डिग्री, जाने मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम 31 डिग्री रह सकता है। तापमान के बीच का अंतर बीमारी का कारण बन रहा है। यही स्थिति कानपुर देहात की भी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification
Weather update: न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर बढ़ा, तापमान 19 डिग्री, जाने मौसम का हाल

Weather update: न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर बढ़ा, तापमान 19 डिग्री, जाने मौसम का हाल

कानपुर और कानपुर देहात का मौसम ठंडी की ओर अग्रसर है। जब न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर में आर्थिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। यही स्थिति कानपुर देहात की भी है। जहां सुबह का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास है। जो सूरज की तपिश से दोपहर 9 बजे तक 27 डिग्री पहुंच जाएगा। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हवा लगभग 7 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे से गति से चल सकती है।

कानपुर में आज मौसम साफ रहने की जानकारी मिल रही है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह का तापमान 20 से 28 डिग्री के बीच में रहने की उम्मीद है। जबकि दोपहर को 29 से 31 डिग्री के बीच तापमान रह सकता है। दोपहर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। शाम को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

सीएसजेएमयू का "सेवा कैफे" आकस्मिक परिस्थितियों में अस्पताल में देंगे सेवा जाने इसकी पूरी योजना

कैसा रहेगा कानपुर देहात का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर की सुबह 19 डिग्री तापमान से शुरू हो रही है। दोपहर 9 बजे तक 27 डिग्री हो जाएगा। हवा की गति 7 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की जानकारी मिल रही है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। दोपहर 12:00 बजे के आसपास अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की उम्मीद है। आसमान साफ रहेगा। दिन के 3 बजे तापमान 31 डिग्री पहुंच सकता है। जो आज का अधिकतम तापमान भी है। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हवा की गति लगभग 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रह सकती है। शाम होते तापमान के घटने का क्रम शुरू हो जाता है। जो रात में 24 देवी तक पहुंचने की उम्मीद है। वही आसमान साफ रहने की जानकारी मिल रही है।