27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो छठ से पहले रेलवे देगा फ्लेक्सी किराए से राहत!

छठ से पहले रेल यात्रियों को रेलवे के फ्लेक्सी किराए से छुटकारा मिल सकता है. दिल्ली में हुई रेलवे बोर्ड की बैठक में इस पर फैसला किया गया है. इस फैसले से लाखों रेल यात्रियों को राहत मिलेगी.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 30 Oct 2018, 2:08 PM IST

Kanpur

तो छठ से पहले रेलवे देगा फ्लेक्सी किराए से राहत!

कानपुर। छठ से पहले रेल यात्रियों को रेलवे के फ्लेक्सी किराए से छुटकारा मिल सकता है. दिल्ली में हुई रेलवे बोर्ड की बैठक में इस पर फैसला किया गया है. इस फैसले से लाखों रेल यात्रियों को राहत मिलेगी. दरअसल नए नियम के मुताबिक ट्रेन की 50 फीसदी टिकटें बुक होने के बाद ही फ्लेक्सी किराया लगाया जाएगा.

ये है फ्लेक्‍सी किराया
हवाई टिकटों की तर्ज पर रेलवे ने सभी एसी ट्रेनों, सुविधा व स्पेशल ट्रेनों में फ्लेक्सी किराया लगा दिया था. इससे ट्रेन में बर्थ की संख्या कम होने के साथ-साथ किराए में बढ़ोत्तरी होती रहती है. इससे त्‍योहारों के मौसम में यात्रियों को खासी जेब ढीली करनी पड़ती है. वहीं यात्रियों की लगातार मांग के बाद रेलवे बोर्ड ने फ्लेक्सी किराए में राहत देने का फैसला किया है. अब ट्रेन की 50 प्रतिशत टिकट बुक होने के बाद बची 50 प्रतिशत बर्थ की बुकिंग कराने में फ्लेक्सी किराया लगाने की प्लानिंग है.

किराया होगा कम
पूर्व रेलवे अधिकारी बीके मौर्य के मुताबिक त्योहारों पर रेलवे सुविधा व स्पेशल ट्रेन चलाता है. इसमें एसी के साथ स्लीपर कोचों की बर्थ बुकिंग में भी यात्रियों को फ्लेक्सी किराया देना होता है. वहीं आम ट्रेनों में सिर्फ एसी कोच के यात्रियों को यह किराया देना होता है. नया नियम लागू होने पर स्पेशल व सुविधा ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों की जेब कम ढीली होगी.

ऐसा कहते हैं अधिकारी
इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्‍ण बंसल कहते हैं कि फलेक्सी किराए में यात्रियों को राहत देने के लिए बोर्ड ने प्लान बना लिया है, लेकिन फिलहाल एनजीआर जोन ऑफिस में अभी तक आदेश नहीं आया है. जैसे ही आदेश आएगा तो यात्रियों को राहत मिल जाएगी. वहीं ज़ाहिर सी बात है कि इस खबर के सामने आने के बाद से रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. इसके पीछे एक बड़ा कारण है सामने खड़े त्‍योहारों का मौसम.