
होली में बाजार में बिक रहा साबूदाना, हल्दी, धनिया, मिर्च कहीं न कर दे रंग में भंग, मिलावट की ऐसे करें पहचान
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. होली (Holi) जैसे बड़े त्योहार आते ही बाजारों में मिलावटखोर (Milavat) भी सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने से नही चूकते हैं। बाजार में गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं के साथ मिलावटी वस्तुओं (Milavati Food) की भी बिक्री की जाती है। खाने पीने में हल्दी (Haldi), धनिया (Dhaniya), मिर्च (Mirch), काली मिर्च, साबूदाना आदि वस्तुओं में ज्यादा मिलावट होती है। जिनके उपयोग से त्योहार (Holi Festival) में खलल भी पड़ सकता है। इसलिए खरीदारी करते समय सावधान रहने की जरूरत है। मिलावट की वजह से इन वस्तुओं के बाजार में अलग-अलग रेट निर्धारित हैं। जैसे एक धनिया 115 रुपए प्रति किलो तो दूसरी करीब 80 रुपए किलो में मिल रही है। इसमें डंडी पाउडर, भूसा एवं बुलगारिया की हल्दी पीसकर मिलाई जाती है। इसी तरह मिर्च के पाउडर में ईंट और डंडी के पाउडर की मिलावट की जाती है। वहीं काली मिर्च में पपीता (Papita) के बीज की मिलावट की जाती है। खरीदारी करते समय इस तरह इनकी जांच करें।
मिलावट की जांच के लिए अपनाएं ये तरीका
-साबूदाना में बालू या टैलकम पाउडर की मिलावट की जाती है। इसकी जांच के लिए साबूदाना को जलाएं। शुद्ध साबूदाना फूल जाता है राख नही होती। जबकि मिलावटी जलाने पर राख निकलती है।
-काली मिर्च को एक बीकर में कार्बन टेट्रा क्लोराइड लेकर डाल दें। पपीते के बीज ऊपर उतराएंगे। जबकि शुद्ध काली मिर्च के बीज नीचे सतह में बैठ जायेंगे।
-धनिया पाउडर की जांच के लिए उसे पानी में छिड़के। इसमें भूसा ऊपर उतरा जाएगा।
-पीसी लाल मिर्च की जांच के लिए उसे एक बीकर में क्लोरोफार्म और कार्बन टेट्रा क्लोराइड लेकर उसमें डाल दें। ईंट पाउडर बीकर की सतह पर जम जाएगा।
-हल्दी पाउडर में सांड हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की कुछ बूंदे डालें। यदि इससे मिला बैंगनी रंग पानी मिलाने पर गांव होता है तो हल्दी शुद्ध है। और यदि ऐसा नही तो मिलावटी है।
जिला अभिहीत अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन कानपुर वीपी सिंह ने बताया कि विभाग मिलावटखोरों को पकडऩे के लिए पहले से ही अभियान चला रहा है। फरवरी माह में ही 105 स्थानों पर नमूने भरे गए हैं। मिलावट को रोकने के लिए कार्यवाही अभी भी जारी है। आम उपभोक्ता भी शुद्धता के प्रति संतुष्ट होने पर ही खरीदारी करें।
Published on:
16 Mar 2021 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
