
BS-6 Buses
कानपुर से गोरखपुर जाने के लिए लखनऊ जाकर बस नहीं पकड़नी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि गोरखपुर परिक्षेत्र को 10 बीएस-6 बसों की सौगात मिली है। यानी कि इस वर्ष के अंत तक 100 बीएस-6 बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। विधायक नीलिमा कटियार ने बुधवार को पूजा अर्चना के बाद बीएस-6 मॉडल की बसों का शुभारंभ किया। बीएस-6 मॉडल की आधुनिक बस होने की वजह से इसमें सड़के के गड्ढों के होने का एहसास भी नहीं होगा। इसमें उच्च तकनीक के सस्पेंशन लगे हैं जिससे की यात्रियों को अचानक से बस रुकने पर झटका भी नहीं लगेगा। इसके अलावा काफी हद तक प्रदूषण पर नियंत्रण लगेगा। साथ ही ईधन की बचत भी होगी। इन बसों को चलाने के लिए चालकों और परिचालकों को प्रशिक्षण दिया गया है।
इन क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी बसें
ये बसें गोरखुर परिक्षेत्र के गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर और संतकबीर नगर के लिए मिली हैं। कानपुर से यह बसें चलेंगी। इन बसों का किराया कानपुर से गोरखपुर तक 476 रुपये होगा। नई बसों के आने से रोडवेज का बोझ भी कम होगा। बीएस-6 बसों में मौजूदा बसों की अपेक्षा डीजल की खपत बहुत कम होती है।
सीएम योगी ने हर जिले को दी थी दो-दो बसें
उत्तर प्रदेश सरकार बस ड्राइवर्स को बड़ी सौगात देने जा रही है। वह ड्राइवर जिनके रिकॉर्ड अच्छे हैं उन्हें बीएस-6 बसें चलाने का मौका मिलेगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी रोडवेज के बेड़े में शामिल की गई नई तकनीक वाली 150 बीएस-6 बसों को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के सुपुर्द किया था। हर जिले को दो-दो बसें अलॉट की गई थीं। वहीं इस खास तरह की बसों कोई भी नहीं चलाएगा। तय हुआ है कि हर जिले में जो बस डिपार्टमेंट के सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड वाले ड्राइवर होंगे, उन्हें ही इन बसों को चलाने का मौका दिया जाएगा। इसकी गाइ़डलाइन भी जारी हुई है। लखनऊ परिवहन मुख्यालय के प्रधान प्रबंधक संचालन आशुतोष गौड़ ने लेटर जारी किया।
Published on:
17 Aug 2022 07:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
