24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनता कर्फ्यू में रोज़ा रख कोरोना पर जीत की अल्लाह से मांगी दुआ

मोहम्मदी यूथ ग्रुप के सदस्यों के अलावा अन्य लोगों ने रोजा रखा और 23 को भी घर से नहीं निकलने का लिया संकल्प।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vinod Nigam

•

Updated: 22 Mar 2020, 5:42 PM IST

जनता कर्फ्यू में रोज़ा रख कोरोना पर जीत की अल्लाह से मांगी दुआ

जनता कर्फ्यू में रोज़ा रख कोरोना पर जीत की अल्लाह से मांगी दुआ

कानपुर। कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की। जिसका असर कानपुर में भी दिखा। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक लोग अपने घरों पर कैद रहे तो वहीं मुस्लिम समुदाय में जानलेवा संक्रमण पर जीत के लिए मस्जिदों में जाकर इबादत की। मोहम्मदी यूथ ग्रुप के सदस्यों के साथ आमलोगों ने हिन्दुस्तान को कोरोना से बचाए रखने के लिए रोजा रखा।

जनता कर्फ्यू का असर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू का असर पूरे शहर में दिखा। रविवार को मोहम्मदी यूथ ग्रुप के सदस्यों ने पीएम मोदी की इस मुहिम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश को कोरोना से बचाने के लिए रोजा रखा। इसके अलावा मुस्लिम समाज के लोगों ने इबादत कर अल्लाह की बारगाह मे कोरोना से मुल्क सूबे शहर को निजात दिलाने की जाने की दुआ मांगी।

पीएम की पहल सराहनीय
मोहम्मदी यूथ ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड ने कहा कि कोरोना वायरस को हिन्दुस्तानी हराकर दम लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की पहल सराहनीय है और आज पूरा मुल्क घरों से बाहर नहीं निकला। बताया उन्होंने ख्ुद रोजा रखा और ऊपरवाले से यही दुआ मांगी कि मेरे हिन्दुस्तान को करोना से बचाए। डेविड ने कहा कि अभी खतरा खत्म नहीं हुआ। हमें आगे भी सतर्क रहना होगा और सावधानी बरतनी होगी।

सबने निभाया अपना फर्ज
कोरोना को कानपुर से बचाने के लिए कार्य करने वाले चिकित्सकों स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम व जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों व थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों को डेविड ने सराहना करते हुए हौसला अफजाई की। उन्होंने बताया कि हिंदू भाईयों ने भी हवन आरती कर भगवान से कोराना को भारत से दूर करने की प्रार्थना की सिख भाईयों ने गुरुद्वारों में अरदास किया ईसाई भाईयों ने यीशु से कोरोना से बचाने की गुहार लगाई। जबकि मुस्लिम भाईयों ने मस्जिद, घरों में रोजा रखकर कोरोना के खात्मे के लिए अल्लाह से दुआ मांगी।

23 को भी रोजा रखेंगे
इखलाक अहमद डेविड ने बताया कि आज पूरी रात मुस्लिम अपने घरों में इबादत नमाज, कुरानशरीफ पढ़ने के साथ कल 23 मार्च को भी रोजा रखेंगे। इस कटिन घड़ी में पूरा मुल्क एक साथ खड़ा है और हम कह सकते हैं कि कोरोना रूपी राक्षस पर हिन्दुस्तान जीत दर्ज करेगा। दुआ में इखलाक अहमद डेविड, हाफिज मुशीर अहमद, हाफिज कफील हुसैन, फाजिल चिश्ती, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद शाहिद चिश्ती, मोहम्मद तौफिक, इस्लाम चिश्ती, अफजाल अहमद आदि लोग मौजूद थे।