27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉमर्शियल प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली की पालिका बाजार की तर्ज पर शहर में बनेगा नगर निगम हाट

कानपुर वासियों के लिए एक अच्‍छी खबर है. सुनने में आया है कि नगर निगम ने शहर में कॉमर्शियल प्रोजेक्ट्स लाने की तैयारी की है. इन प्रोजेक्‍ट्स के तहत सीसामऊ बाजार की करीब 3 हजार वर्ग गज जमीन पर दिल्ली की पालिका बाजार की तर्ज पर नगर निगम हॉट बनाया जाएगा.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 9 Oct 2018, 2:07 PM IST

Kanpur

कॉमर्शियल प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली की पालिका बाजार की तर्ज पर शहर में बनेगा नगर निगम हाट

कानपुर। कानपुर वासियों के लिए एक अच्‍छी खबर है. सुनने में आया है कि नगर निगम ने शहर में कॉमर्शियल प्रोजेक्ट्स लाने की तैयारी की है. इन प्रोजेक्‍ट्स के तहत सीसामऊ बाजार की करीब 3 हजार वर्ग गज जमीन पर दिल्ली की पालिका बाजार की तर्ज पर नगर निगम हॉट बनाया जाएगा. फिलहाल यहां अवैध रूप से बहुमंजिला मार्केट चल रही है. इसी तरह डिप्टी पड़ाव के पास डबल स्टोरी मार्केट के अलावा एल्गिन मिल कोपरगंज, परमट, चाचा नेहरू हॉस्पिटल के पास दुकानें भी बनाई जाएंगी. बता दें कि पिछले दिनों हुई कार्यकारिणी की बैठक में नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए कई प्रपोजल्स को ग्रीन सिग्नल दिया गया.

ऐसी मिली है जानकारी
काफी समय से नगर निगम आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है, लेकिन अधिकारी त्‍योहारों के मौसम में धन की कमी को आड़े न आने देने के दावे कर रहे हैं. उनके मुताबिक पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा और रामलीला स्थलों पर कार्य किए जाएंगे. इसमें पूजा स्थलों को जाने वाली सड़कों पर पैचवर्क के अलावा टूटी बाउन्ड्री वॉल को सही करना शामिल है.

ऐसे हो रही है वसूली
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए लखनऊ की तर्ज पर हवाई जहाज से उतरने वाले प्रति यात्री से 100 रुपए चार्ज करना भी शामिल है. इसी तरह सबमर्सिबल पम्प लगाने वालों से टैक्स वसूलने के लिए नियमावली बनाने के आदेश दिए गए हैं. वहीं विज्ञापन नियमावली संशोधित कर दी गई है. टैक्स भी बढ़ाया गया है. शहर में संचालित किए जा रहे प्राइवेट सीवर टैंकरों से अब नगर निगम यूजर चार्ज वसूलेगा. इस दौरान मेयर प्रमिला पाण्डेय, म्यूनिसिपल कमिश्नर सन्तोष कुमार शर्मा, उपसभापति नवीन पंडित व ऑफिसर मौजूद रहे.

ऐसा मामला भी आया सामने
इस क्रम में एक और मामला सामने आया है. इसके तहत मसवानपुर स्थित शिवकुमारी बालिका इंटर कॉलेज के सामने स्थित नगर निगम के पार्क को बेचने की जितेन्द्र गांधी ने शिकायत की है. करीब 7 साल पहले नगर निगम ने पार्क की बाउंड्रीवॉल के टेंडर भी किए. महापौर ने म्यूनिसिपल कमिश्नर को जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है.

हुआ ऐसा हंगामा भी
बैठक के दौरान नगर निगम के लाइटिंग विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने नगर निगम पहुंच कर हंगामा किया. ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 110 कर्मचारियों को पिछले दिनों हटा दिया गया था. मौजूद पुलिस बल ने हंगामा कर रहे कर्मचारियों को जैसे-तैसे शान्त कराया.