
घनी बस्ती के किनारे 4 नरमुंड मिलने से दहशत, एसपी ने कहा काफी पुराना
कानपुर. पनकी थाना क्षेत्र के काशीराम आवास योजना कालोनी के पास चार नरमुंड मिलने की खबर से मोहल्ले में दहशत फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। जितनी मुंह उतनी बातें। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसपी पश्चिम ने बताया कि नरमुंड एडल्ट के हैं। जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा।
पनकी थाना क्षेत्र की घटना
उल्लेखनीय है पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीराम कॉलोनी के निकट नर मुंड बड़े होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई देखते-देखते मौके पर काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी इस संबंध में बातचीत करने पर पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि नरमुंड बच्चों के नहीं बल्कि वयस्क के हैं फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था। एसपी पश्चिम कानपुर अनिल कुमार ने बताया कि नर कंकाल के चार खोपड़ी मिली है जो काफी पुराने हैं। यह खोपड़ी बच्चों के नहीं जब बल्कि एडल्ट के हैं। जो काफी पुराने हैं जिन्हें कहीं से लाकर यहां डाला गया है। तंत्र मंत्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच के बाद इस विषय में जानकारी दी जाएगी।
Published on:
08 Dec 2020 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
