Manish Gupta Murder Case Gorakhpur : पुलिस बर्बरता का शिकार हुए मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी ने एक नया खुलासा किया है। पत्नी ने CBI को बताया है कि हत्या में 6 नहीं बल्कि 7 आरोपी शामिल थे।
Manish Gupta Murder Case: बहुचर्चित मनीष गुप्ता हत्याकांड में मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने CBI के चार्जशीट पर सवाल खड़े करते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि मनीष की हत्या में 6 नहीं बल्कि 7 लोगों शामिल थे।जिसके बाद CBI ने एक बार फिर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हत्याकांड में 6 नहीं 7 थे आरोपी
मनीष गुप्ता हत्याकांड में आरोपी पुलिसकर्मियों को जमानत मिलने के बाद से लगातार मृतक मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी जांच अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाती चली आई है। अब वही सूत्रों की मानें तो सीबीआई की चार्जशीट दाखिल करने के बाद मीनाक्षी ने अधिवक्ता के माध्यम से CBI की दाखिल चार्जशीट पर सवाल खड़े किए हैं।
मीनाक्षी ने बताया है कि घटना में 6 नहीं 7 आरोपी शामिल थे। मीनाक्षी के इस बयान के बाद एक बार फिर CBI ने पूरे मामले की विवेचना करने में जुटी गई है।
इस दिन हुई थी घटना
गोरखपुर में 27 सितंबर 2021 को रामगढ़ताल तारामंडल स्थित एक होटल में बर्रा-5 निवासी प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की पुलिसकर्मियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
29 सितंबर को मनीष की पत्नी मीनाक्षी की तहरीर पर तीन नामजद समेत 6 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में निलंबित हुए थानेदार जगत नारायण सिंह, दारोगा अक्षय मिश्रा,दारोगा विजय यादव, राहुल दुबे, मुख्य आरक्षी कमलेश यादव व आरक्षी प्रशांत को जेल भेजा था।
2 नवंबर 2021 को CBI ने मामले की जांच शुरू की थी। 7 जनवरी 2022 को CBI ने लखनऊ की विशेष कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। 2 दिन बाद हत्यारोपित पुलिसकर्मियों पर आरोप तय हुए थे। 10 जनवरी 2023 को पांच आरोपित पुलिसकर्मी जमानत पर जेल से रिहा हो गए थे।