कानपुर। एक जून से शुरू होने वालो ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कई नियम बदले गए हैं। इसलिए हर यात्री को इन नियमों की जानकारी होना आवश्यक है, वरना उन्हें परेशानी का सामाना करना पड़ सकता है। रेलवे का प्रयास है कि प्लेटफार्म पर अनावश्यक भीड़ ना हो, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आसानी से हो सके। इसके लिए जीआरपी और आरपीएफ को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।