11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर नाइजीरियन युवक ऐंठता था युवतियों से रुपए, 40 लोगों से लाखों ठगे

-कानपुर क्राइम ब्रांच ने ठगी करने वाले नाइजीरियन युवक को पकड़ा-आरोपी ने अभी तक 40 लोगों से करीब 80 लाख ठगे

2 min read
Google source verification
महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर नाइजीरियन युवक ऐंठता था युवतियों से रुपए, 40 लोगों से लाखों ठगे

महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर नाइजीरियन युवक ऐंठता था युवतियों से रुपए, 40 लोगों से लाखों ठगे

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. कानपुर की क्राइम ब्रांच टीम ने सोशल मीडिया पर युवतियों को फंसाकर पैसे वसूलनफे वाले एक नाइजीरियन युवक को धर दबोचा है। दिल्ली में रहकर नाइजीरियन युवक ओकुवारिमा मोसिस पहले लड़कियों से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दोस्ती करता था फिर व्हाट्सएप पर चैटिंग कर गिफ्ट का झांसा देकर युवतियों को ठगी का शिकार बनाता था। कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरोपी नाइजीरियन युवक लड़कियों को महंगे गिफ्ट भेजने की बात कहकर उस पर कस्टम ड्यूटी के नाम पर अपने अकाउंट में रुपए लेता था। अभी तक पुलिस जांच में 70 से 80 लाख की ठगी का मामला सामने आया है।

ठगी का शिकार हुई कानपुर के नवाबगंज की युवती ने 24 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। युवती ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर केविन हेरिसन नाम के व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई। उसने खुद को यूके का निवासी बताया। उसने मुझसे हामी भरवाकर एक महंगा गिर भेजा। फिर उसने कस्टम अफसर बनकर मुझसे फोन पर कहा कि आपका कीमती गिफ्ट आया है। जिसके लिए आपको 23500 रुपये देने होंगे। युवती ने पेटीएम के द्वारा एकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद दोबारा फोन कर कहा गिफ्ट में पैसे भी हैं इसके लिए आपको मनी लैंडिग प्रमाण पत्र देना होगा नहीं तो आपको समस्या हो जाएगी।

उसकी बातों में फंसकर युवती ने दोबारा 65200 रुपये भेज दिया। इस तरह से उसने दहशत में लेकर अब तक 404787 रुपये खाते में जमा करा लिये। जब युवती ने गिफ्ट न लेने से मना करते हुए पैसे वापस्कारने की बात कही तो अभियुक्त द्वारा उसका नंबर ब्लॉक कर दिया गया। जांच के बाद काल डिटेल व अन्य रिकार्ड के आधार पर क्राइम ब्रांच ने अभियुक्त ओकुवारिमा मोसिस को गिरफ्तार किया। बताया गया कि युवक मूलरूप से नाइजीरिया का रहने वाला है। वर्तमान में महावीर नगर नई दिल्ली में रह रहा था।

पुलिस को उसके पास से 2 मोबाइल फोन व एक लैपटॉप, एक पासपोर्ट, एक इनकम टैक्स का आईडी कार्ड भी बरामद हुआ। ओकुवारिमा मोसिस ही इंस्टाग्राम द्वारा केविन हेरिसन नाम से युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। अब तक हुई पूछताछ में अभियुक्त ने करीब 40 लोगों को अपने जाल में फंसाकर करीब 70 से 80 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।