कानपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सेनेटाइजर बेहद जरूरी है। इसे देखते हुए कोरोना वायरस को नष्ट करने वाला सेनेटाइजर ही संक्रमण से बचा सकता है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के वैज्ञानिक अब सेनेटाइजर बनाने का तरीका सिखाएंगे। इसके लिए संस्थान की ओर से 9 जून को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन होगा। संस्थान के निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने को हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग जरूरी है। इसके लिए एनएसआई में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें सेनेटाइजर बनाना सिखाया जाएगा।