12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर: वृद्ध किसान की निर्दयता से हत्या कर शव को कुएं में फेंका, पूरे शरीर में चोट के निशान, घर में मचा कोहराम

cruelty Killing कानपुर में एक वृद्ध की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। जिसके शव को छुपाने के लिए कुएं में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी परिजनों को उस समय हुई। जब खोजने के लिए निकले। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

cruelty Killing उत्तर प्रदेश के कानपुर में वृद्ध की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई और शव को छुपाने के लिए कुएं में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी परिजनों को उस समय भी जब देर रात वृद्ध घर वापस नहीं आया। परिजनों की खोज बीन में वृद्ध का शव कुएं में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस में क्रेन के माध्यम से शव को बाहर निकलवाया। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने बताया कि घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला बिधनू थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: जिस महिला के अपहरण के मामले में दो भाई जेल में, एक इंस्पेक्टर सस्पेंड, 17 महीने बाद वह वापस आई

बिधनू थाना क्षेत्र के कठुई गांव निवासी 65 वर्षीय सरोज कुशवाहा सोमवार की शाम को बटाईदार पृथ्वी पाल के साथ खेत देखने के लिए गया था। फिर वापस नहीं आया। आज सुबह घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो टेढ़ा पुरवा मार्ग पर स्थित सूखे कुएं में सरोज का शव पड़ा मिला। यह देखकर घर वालों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

क्या कहते हैं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण?

मौके पर एडीसीपी साउथ, एसीपी घाटमपुर सहित स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर खून से सनी ईंट भी बरामद हुई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को एकत्र किया। इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने बताया कि मृतक के सर, हाथ, पैर में चोट के निशान है। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। ‌