
Ordnance Factory made a rucksack bag for the army effective in glacier
ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री ने सेना के लिए खास एक पिट्ठू बैग तैयार किया है। इसमें बम बारूद से लेकर खाने-पीने तक रख सकते हैं। खास बात ये है कि बदलता मौसम, ग्लेशियर या फिर गर्म स्थान हो इस बैग के अंदर रखी चीजों पर कोई असर नहीं करेगा। इस बैग को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ने रकसैक नाम दिया है, जो कई मायनों में खास है। ये बैग कानुपर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ही तैयार होगा।
फैक्ट्री के उप महा प्रबंधक अनुराग यादव के अनुसार फैक्ट्री को रकसैक का पेटेंट मिल गया है। अब रकसैक को ऑर्डिनेट इक्विपमेंट फैक्ट्री कानपुर के अलावा कोई और नहीं बना सकता है। ऑर्डर का इंतजार किया जा रहा है। जिस राज्य से ऑर्डर मिलेंगे, वहां उतनी संख्या में रकसैक बैग मुहैया करा दिए जाएंगे। इस बैग की विशेषता को लेकर उन्होंने बताया कि इसकी क्षमता 70 लीटर तक सामान रखने की है। भारतीय सेना और कई अन्य पैरा मिलिट्री फोर्सेज और स्टेट पुलिस से संपर्क किया जा रहा है, जहां से आर्डर मिलेंगे उसके अनुसार इन बैगों को तैयार करा कर सेना तक पहुंचाया जाएगा।
रकसैक बैग की खासियत
रकसैक की खासियत ये है कि इसमें 70 लीटर तक सामान रखने की कैपेसिटी होती है। यदि सैनिक ग्लेशियर में रहते है तो बैग में रखी वस्तुओं पर कोई खास असर नहीं दिखेगा। वहीं, इसका फैब्रिक 100 फीसदी नायलॉन का उपयोग किया गया है। इसके अलावा आउटर में पीयू कोटिंग के साथ नायलॉन लगाया गया है। इसके अलावा यह ज्यादा सर्द और ज्यादा गर्म दोनों मौसमों में सामान को आराम से उपयोग करने योग्य बनाने का काम करेगा।
Updated on:
30 Jul 2022 03:48 pm
Published on:
30 Jul 2022 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
