10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाती के साथ मुख्यालय पहुंचकर 81 वर्षीय वृद्धा ने कराया नामांकन, चुनाव मे उतरने की बताई ऐसी वजह

जब प्रतिनिधियों ने कोई सुनवाई नहीं की तो उन्होंने स्वयं चुनाव लड़ने की ठान ली।

1 minute read
Google source verification
नाती के साथ मुख्यालय पहुंचकर 81 वर्षीय वृद्धा ने कराया नामांकन, चुनाव मे उतरने की बताई ऐसी वजह

नाती के साथ मुख्यालय पहुंचकर 81 वर्षीय वृद्धा ने कराया नामांकन, चुनाव मे उतरने की बताई ऐसी वजह

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) की सरगर्मी तेज है। प्रत्याशी विकास के मुद्दे लेकर मतदाताओं को लुभा रहे हैं। मगर कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र (Chaubepur Kanpur) के भरथापुर निवासी एक 81 वर्षीय वृद्धा रानी देवी की चर्चा पंचायत चुनाव में जोरों पर रही। जब शनिवार को कानपुर में नामांकन (Chunav Namankan) के दौरान रानी देवी अपने नाती के साथ क्षेत्र पंचायत (BDC) के लिए नामांकन कराने पहुंची। गांव में नाली व गंदगी की समस्या से आजिज होकर वृद्धा लाठी के सहारे मुख्यालय में पर्चा दाखिल करने पहुंची। गांव की समस्याओं को लेकर जब प्रतिनिधियों ने कोई सुनवाई नहीं की तो उन्होंने स्वयं चुनाव लड़ने की ठान ली। वृद्धा को लेकर समूचे दिन चर्चा का विषय बना रहा। वृद्धा के मुताबिक गांव में उसे जोरदार समर्थन मिल रहा है।

कानपुर जिले के चौबेपुर विकासखंड के रुद्रपुर बैले गांव की 81 वर्षीय वृद्धा जब मुख्यालय पर नाती को साथ लेकर पर्चा दाखिला करने पहुंची। तो लोग देखते रह गए। पूंछे जाने पर उन्होंने बताया कि रुद्रपुर गांव के एक मोहल्ले में विकास के नाम पर नाली खड़ंजा नहीं बना है। नाली का गंदा पानी बहने से जीना दुश्वार है, निकलने के लिए रास्तों में बारिश में दुविधा होती है। कई बार बने प्रधानों से समस्या को लेकर कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। इस समस्या से आजिज होकर उन्होंने इस बार स्वयं क्षेत्र पंचायत चुनाव लड़कर विकास कराने का वीणा उठाया है।

उन्होंने बताया कि तीन पंचवर्षीय से उनके मोहल्ले में कोई विकास कार्य नही कराया गया। जब भी प्रतिनिधियों से कहा गया तो समस्या का निराकरण कराने के लिए सिर्फ वादे ही मिलते रहे। इसलिए अब चुनाव मैदान में स्वयं उतरकर वह समस्या का निराकरण कराएंगी। उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं उनका यह हौसला लोगों में चर्चा बना हुआ है।