4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैरक में देर रात टहलता रहा ‘कुबेरपति’ पीयूष जैन, जेल में नहीं मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट

कुबेरपति के नाम से मशहूर पीयूष जैन को कानपुर जेल में रखा गया है। लेकिन हमेशा नोटों की गड्डी के बीच सोने वाले शख्स को जेल की बैरक में नींद नहीं आ रही। वहां सोने की बजाय वह बैरक में ही टहलता है। खाना भी ठीक से नहीं खाता।

2 min read
Google source verification
Piyush Jain Could Not Sleep Walked in Jail Barrack Till Late Midnight

Piyush Jain Could Not Sleep Walked in Jail Barrack Till Late Midnight

कानपुर. अपने 'काले कारनामों' की वजह से चर्चा में आए इत्र कारोबारी पीयूष जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। कुबेरपति के नाम से मशहूर पीयूष जैन को कानपुर जेल में रखा गया है। लेकिन हमेशा नोटों की गड्डी के बीच सोने वाले शख्स को जेल की बैरक में नींद नहीं आ रही। वहां सोने की बजाय वह बैरक में ही टहलता है। खाना भी ठीक से नहीं खाता। कुछ अन्य बंदियों ने बात करने की कोशिश की तो उसने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

वीआईपी ट्रीटमेंट से दूर है पीयूष जैन

बीते सोमवार को ही पीयूष जैन को जेल भेजा गया था। जेल में उसे क्वारंटाइन बैरक 15 में रखा गया है। देर रात तक वह अपने बैरक में टहलता रहा। सुरक्षा में लगे सिपाहियों को कुछ गड़बड़ लगा तो उन्होंने पीयूष से पूछा कि क्या दिक्कत है। इस पर उसने जवाब दिया कि कोई दिक्कत नहीं है। उधर, जेल अधिकारियों ने कहा कि पहले दिन उससे मिलने कोई भी नहीं पूछा। पीयूष जैन को सामान्य बंदियों की तरह रखा गया है। उसे किसी तरह का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Operation Big Bazaar- मशीनों से नोट गिनते-गिनते थक गए अधिकारी, पीयूष जैन के घर सबसे बड़ी रकम बेडरूम की दीवारों के अंदर, आज कोर्ट में पेशी

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के खिलाफ लगातार सेंट्रल जीएसटी की विंग कार्रवाई कर रही है। उससे फिलाहल कोई पूछताछ नहीं होगी। एक जनवरी को पीयूष जैन की ओर से लोअर कोर्ट में जमानत अर्जी डाली जाएगी। लोअर कोर्ट से अर्जी खारिज होने पर तीन जनवरी को सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी बचाव पक्ष डालेगा।

19 करोड़ कैश बरामद

गौरतलब है कि इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर के बाद कन्नौज स्थित घर में बरामद नोटों की गिनती आखिरकार सोमवार आधी रात पूरी हो गई। आईटी अधिकारियों ने कहा कि करीब 13 घंटे चली गिनती में 19 करोड़ रुपये मिले हैं। यह अब तक कि सबसे बड़ी नकद वसूली है। पीयूष जैन के पुश्तैनी मकान और कारोबारी ठिकानों पर जीएसटी विजिलेंस की टीम ने चार दिन से ज्यादा सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम को तहखानों व अलमारियों में 19 करोड़ कैश के अलावा लॉकरों से 23 किलो सोना और बेसमेंट में छह करोड़ कीमत का 600 लीटर चंदन का तेल मिला।