
कानपुर देहात. कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के रनिया सहित चिराना व आर्यनगर से 11 सितम्बर को एक साथ गायब हुईं। ग्यारहवीं की छात्राओं के मामले में उनकी मोबाइल की लोकेशन झांसी ट्रेस होने से अब एक नया मोड आ गया है| बीते दिन जहां जनपद इटावा के सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्वार नदी में दो छात्राओं के शव मिले, लेकिन अब छात्राओं के मोबाइल की लोकेशन ने मामले को उलझा दिया है| पुलिस को उनके मोबाइल की लोकेशन झांसी में मिली है| फिलहाल पुलिस लोकेशन के आधार पर छानबीन में जुटी है| पुलिस द्वारा दो तीन दिन मे मामले की तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है| हालांकि रनिया क्षेत्र के लोगों में स्कूल जाने वाली पुत्रियों को लेकर भय व्याप्त है|
पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों छात्राओं के पास मोबाइल है| जबकि योगिता उर्फ रानी के पिता का कहना है कि उन्होंने कभी पुत्री को मोबाइल लेकर नही दिया है| रनिया चौकी इंचार्ज ने बताया कि लापता छात्राओं की मोबाइल लोकेशन पहले कन्नौज व ग्वालियर थी| जिस पर पुलिस की दो टीमें ग्वालियर व झांसी बीती रात रबाना कर दी गई है|
क्या है पूरा मामला जानिए
घटनाक्रम के अनुसार रनिया कस्बा निवासी लक्ष्मी शर्मा चिराना रनिया निवासी योगिता उर्फ रानी सहित आर्यनगर प्रथम निवासी हिमानी तीनों छात्राएं क्षेत्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर रोशनाई की छात्रा है| जो 11 सितम्बर को एक साथ लापता हो गईं थीं| जिसके बाद मंगलवार को इटावा में क्वारी नदी के पास दो शव मिले, जिनकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने पर परिजनों ने उन्हे योगिता व हिमानी बताते हुए रनिया चौकी पर हंगामा किया| शिनाख्त के लिये परिजनों को इटावा भेजा गया| जहां योगिता की शिनाख्त की बात सामने आई| इधर लक्ष्मी के पिता की तहरीर पर सडवां गांव के कुलदीप और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया|
जब माता पिता ने मना किया तो रहस्य गहरा गया
इटावा से लौटने के बाद योगिता उर्फ रानी के पिता नरेंद्र ने शिनाख्त से इनकार करते हुये सवालिया निशान खड़े कर दिए| कहा कि उन्होेंने व उनकी पत्नी नीता ने शव की पहचान नही की है| नरेंद्र के अनुसार भाई सर्वेश व भतीजे अवधेश ने पैर मे बंधे धागे और नाक की कील से पहचान की थी| उन्होने आरोप लगाया कि इटावा पुलिस ने दबाव बनाकर शव का अंतिम संस्कार इटावा में करवाया| जबकि परिजन को लेकर इटावा गये रूरा थानाध्यक्ष भी शिनाख्त को लेकर कुछ स्पष्ट नही कर सके|
योगिता के पिता ने लक्ष्मी पर लगाया आरोप
योगिता के माता पिता ने बताया कि 11 सितम्बर को लक्ष्मी घर पर आयी और उसने घर पर परिजनों से लडाई होने की बात कही| साथ ही उन्होंने लक्ष्मी पर योगिता को साथ ले जाने का आरोप भी लगाया है| उधर लक्ष्मी व हिमानी के परिजनों द्वारा दूसरे शव की शिनाख्त न होने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है| परिजनों की माने तो लक्ष्मी इसके पूर्व दिल्ली के पहाडगंज मे भाई दिलीप के पास रहकर पढाई करती थी| इसी वर्ष उसने फतेहपुर रोशनाई मे एडमिशन लिया था|
पुलिस कप्तान डीपी सिंह ने बताया कि अभी लापता छात्राओं को लेकर मामले में उलझाव बना हुआ है| टीमें रवाना की गयी है, पुलिस अन्य कई बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है|
Published on:
15 Sept 2017 02:51 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
