4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर देहात में हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 29 मई की रात को बारिश, जानें एक जून तक का मौसम

Pleasant Weather कानपुर देहात में आज अचानक मौसम में परिवर्तन आया और जमकर बारिश हुई। आगामी 29 मई की रात को भी बारिश होने की संभावना है। लेकिन दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा।

2 min read
Google source verification

Pleasant Weather कानपुर देहात के अकबरपुर में बारिश हो रही है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने व्हाट्सएप सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बारिश के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अकबरपुर में हल्की बारिश हो रही है मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी बृहस्पतिवार 29 मई का तापमान 29 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शनिवार के दिन भी तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

आज रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अकबरपुर में बारिश हुई। जिससे कि मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिक ने बारिश के संबंध में यह जानकारी दी है।

कैसा रहेगा कानपुर देहात में 29 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। बारिश की संभावना नहीं है। रात के समय आसमान साफ रहेगा। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश होने की संभावना है

कैसा रहेगा कानपुर देहात में रविवार तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर देहात में रविवार 30 मई का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। इसी प्रकार शनिवार को 31 मई का तापमान 28 से 40 डिग्री के बीच दरहने का अनुमान है।‌ रविवार 1 जून को तापमान 28 से 38 डिग्री श्रके आसपास रहने का अनुमान है इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।