28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एचबीटीयू के पहले दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू

खबर है कि एचबीटीयू में पहली बार दीक्षांत समारोह कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है. पहला दीक्षांत समारोह मास्टर ऑफ कम्प्यूटर अप्लीकेशन की डिग्री लेने वाले छात्रों के लिए आयोजित किया जाएगा. वहीं बीटेक के छात्रों को दीक्षांत समारोह के लिए अभी दो साल और इंतजार करना होगा.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 16 Oct 2018, 1:11 PM IST

Kanpur

एचबीटीयू के पहले दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू

कानपुऱ। खबर है कि एचबीटीयू में पहली बार दीक्षांत समारोह कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है. पहला दीक्षांत समारोह मास्टर ऑफ कम्प्यूटर अप्लीकेशन की डिग्री लेने वाले छात्रों के लिए आयोजित किया जाएगा. वहीं बीटेक के छात्रों को दीक्षांत समारोह के लिए अभी दो साल और इंतजार करना होगा. पहले दीक्षांत समारोह के लिए चांसलर के पास प्रपोजल भेजा गया है. चांसलर से ग्रीन सिग्नल मिलते ही विवि प्रशासन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट जाएगा.

ऐसे हुआ था बदलाव
एचबीटीआई से एचबीटीयू का सफर पूरा कराने में संस्थान के एक पीजी छात्र अंकुर शुक्ला का अहम किरदार था. एमटेक छात्र ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को मेल करके एचबीटीआई को टेक्निकल यूनिवर्सिटी बनाने का आग्रह किया था. अखिलेश यादव ने इस मेल को गंभीरता से लेते हुए एचबीटीआई को एचबीटीयू बनाने की दिशा में काम करने के लिए अधिकारियों को लगा दिया. सितंबर 2016 में यूपी गवर्नमेंट ने एचबीटीआई को एचबीटीयू बनाया था. यही वजह है कि वर्ष 2016 में एडमिशन लेने वाले बीटेक स्टूडेंट्स को अभी दीक्षांत समारोह के लिए दो साल का इंतजार करना होगा.

इतने छात्रों को मिलेगी डिग्री
एमसीए का एचबीटीयू का पहला बैच इस साल पास होकर निकला है. एमसीए के 60 स्टूडेंट्स को एचबीटीयू की डिग्री प्रदान की जाएगी. बीटेक में एक साल में एचबीटीयू में करीब 478 छात्रों को एडमिशन दिया जाता है. अभी एचबीटीयू से बीटेक करने वाले छात्र को डॉ. एपीजे कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी की डिग्री प्रदान की जा रही है, जिस समय एचबीटीयू बना था उस वक्त द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाले छात्रों का रजिस्ट्रेशन एकेटीयू में हो चुका था, जिसकी वजह से शैक्षणिक संस्थान का नाम डिग्री में एचबीटीयू लिखा होगा, लेकिन जारी एकेटीयू करेगा.

ऐसा बताया रजिस्‍ट्रार ने
इस बारे में एचबीटीयू के रजिस्‍ट्रार प्रो. मनोज कुमार शुक्‍ल कहते हैं कि एचबीटीयू अपना पहला दीक्षांत समारोह नवंबर या दिसंबर माह में आयोजित करेगा. यह दीक्षांत समारोह एमसीए के छात्रों के लिए आयोजित किया जाएगा. दीक्षांत समारोह के लिए कुलाधिपति से समय मांगा गया है. जैसे ही समय मिल जाएगा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा.