
नवंबर से लगेंगे स्मार्ट मीटर, चल रहा है ट्रायल
कानपुर। केस्को ने अपने कंज्यूमर्स को पूरी तरह से स्मार्ट बनाने की तैयारी कर ली है. स्मार्ट बिलिंग सुविधा देने के बाद अब केस्को का अगला कदम स्मार्ट मीटर लगाना है. अगले महीने से शहर में स्मार्ट मीटर लगने शुरू हो जाएंगे. इसकी शुरुआत बिजलीघर परेड और कोपरगंज आलूमंडी डिवीजन से होगी. इनके लिए दस हजार स्मार्ट मीटर केस्को स्टोर को मिल चुके हैं. चालू वित्त वर्ष में एक लाख स्मार्ट केस्को को मिलने के दावे किये जा रहे हैं. इसकी खास बात ये हैं कि इन स्मार्ट मीटर की कीमत भी शहरवासियों को नहीं चुकानी पड़ेगी.
कुछ ऐसे हुए ट्रायल
केस्को ने पिछले महीने के आखिर में बिजलीघर परेड के स्वीट होम अपार्टमेंट में ट्रायल के तौर पर 11 स्मार्ट मीटर लगाए थे. केस्को अधिकारियों के मुताबिक जीपीएस के जरिए कनेक्ट कर स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता को जांचा जा रहा था, जो कि सफल रहा है. ट्रायल सफल होने के बाद अब स्मार्ट मीटर को बिलिंग सर्वर से जोड़ा जा रहा है. ये कार्य पूरा होने के बाद ही अन्य मोहल्लों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू होगा.
मिलने हैं 3 लाख स्मार्ट मीटर
केस्को अधिकारियों के मुताबिक शहर के 3 लाख स्मार्ट मीटर मिलने हैं. इनमें से एक लाख स्मार्ट मीटर चालू वित्त वर्ष में ही केस्को को मिल जाएगी. इसकी शुरुआत 10 हजार स्मार्ट मीटर के साथ हो चुकी है. स्मार्ट मीटर की कीमत कन्ज्यूमर्स से नहीं लिया जाएगा. मीटर फ्री में बदले जाएंगे. इसके लिए एक कंपनी से टाईअप भी हो चुका है.
लगानी होगी रोक
केस्को अधिकारियों के मुताबिक स्मार्ट मीटर लगाने से कई फायदे होंगे. सबसे ज्यादा फायदा केस्को से ही पूरे पॉवर सप्लाई सिस्टम पर नजर रखी जा सकेगी. ओवरलोडिंग की पूरी जानकारी हो जाएगी. ओवरलोडिंग से सिस्टम को बचाने के लिए जरूरत के मुताबिक उस एरिया की सप्लाई (स्मार्ट मीटर) कंट्रोल रूम से ही बन्द की जा सकेगी. इसके अलावा स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी पर रोक लगाने में मदद लगेगी. खासतौर पर मीटर में छेड़छाड़ कर लोग बिजली चोरी नहीं कर सकेगी. स्मार्ट मीटर के जरिए रियल टाइम बिजली की खपत पता चल जाएगी. दिनभर का पूरा ब्यौरा कंट्रोल रूम में रहेगा.
गुल होगी बकाएदारों की बिजली
स्मार्ट मीटर लगने के बाद बकाएदारों के यहां बिजली काटने और फिर जोडऩे की कवायद नहीं करनी पड़ेगी. केस्को अधिकारी ऑफिस में बैठे-बैठे ही बिजली का बिल जमा न करने वालों की पॉवर सप्लाई स्मार्ट मीटर के जरिए बंद कर सकेंगे. केस्को ऑफिसर सीएसबी अंबेडकर ने बताया कि स्मार्ट मीटर आ चुके हैं, जल्द ही लगाने का काम शुरू किया जाएगा.
Updated on:
16 Oct 2018, 7:57 AM IST
Published on:
16 Oct 2018, 7:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.