6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजगर ने पहले कुत्ते को अपने शरीर से झकड़ा और फिर मुंह के रास्ते निगल गया, रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

अजगर और कुत्ते के बीच का एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। अजगर ने पहले कुत्ते को अपने शरीर से जकड़ लिया। कुत्ते की छटपटाहट के बीच मौत हो गई। जिसके बाद अजगर उसे निगल लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
अजगर ने पहले कुत्ते को अपने शरीर से झकड़ा और फिर मुंह के रास्ते निगल गया, रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

अजगर ने पहले कुत्ते को अपने शरीर से झकड़ा और फिर मुंह के रास्ते निगल गया, रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

अजगर ने भारी भरकम कुत्ते को जकड़ लिया जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में उसे निगल लिया। कैंट एरिया में घटी इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इसके पहले की कोई कुछ समझ पाता अजगर ने सबसे पहले कुत्ते का सर निगल लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। मौके पर खड़े लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

घटना कैंट एरिया की है। लेफ्टिनेंट कर्नल के घर के आसपास काफी जंगल खड़ा था। उसी में से एक 15 फिट लंबा अजगर निकला। जिसने एक बड़े कुत्ते को अपने शरीर से जकड़ लिया। अजगर की जबरदस्त पकड़ से कुत्ते की मौत हो गई। इसके बाद अजगर ने सबसे पहले कुत्ते का मुंह निकलना शुरू किया। देखते-देखते मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर कई लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:

Weather update News : पश्चिम बंगाल के बाद अब हिमालय पर्वत श्रृंखला का दिखेगा असर, बढ़ेगी ठंड, जाने मौसम का हाल

मौके पर खड़े लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। घटना को देखकर स्थानीय लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। यदि छोटा मोटा लड़का अगर अजगर के चंगुल में आ जाता तो क्या स्थिति बनती।