2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारी बरसात के जलभराव से ट्रैक को अभी भी खतरा, जारी है अलर्ट

यूपी में लगातार हो रही भारी बरसात के बाद रेलवे ने एनसीआर जोन में रेलवे ट्रैक मेंटीनेंस डिपार्टमेंट को मानसून अलर्ट जारी कर दिया है. इसके तहत रात में ग्रामीण इलाकों व शहर के आउटर क्षेत्रों में ट्रैकों पर गैंगमैन की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है.

2 min read
Google source verification
Kanpur

भारी बरसात के जलभराव से ट्रैक को अभी भी खतरा, जारी है अलर्ट

कानपुर। यूपी में लगातार हो रही भारी बरसात के बाद रेलवे ने एनसीआर जोन में रेलवे ट्रैक मेंटीनेंस डिपार्टमेंट को मानसून अलर्ट जारी कर दिया है. इसके तहत रात में ग्रामीण इलाकों व शहर के आउटर क्षेत्रों में ट्रैकों पर गैंगमैन की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही एनसीआर जीएम ने इलाहाबाद समेत सभी मंडल के अधिकारियों को ट्रैक किनारे जलभराव होने वाले स्थानों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा है. साथ ही साथ जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए मोटर पंप लगाने का आदेश दिया है. इससे ट्रैक को कोई नुकसान न हो.

ऐसा बताया सीपीआरओ ने
एनसीआर सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि मानसून अलर्ट जारी करने के बाद अधिकारियों को रेलवे ट्रैक में बने नए लिमिटेड हाइट सब-वे पर एक गैंगमैन को चौबीस घंटे तैनात रखने का आदेश दिया है. इससे वहां के हालात पर हर पल नजर रखी जा सके. उन्होंने बताया कि नए बने सब-वे पर मिट्टी धंसने की आशंका ज्यादा रहती है. इसके चलते गैंगमैन की तैनाती की गई है.

गैंगमैन की निगरानी
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर रात में पेट्रोलिंग करने वाले गैंगमैनों को जीपीएस चिप से लैस किया गया है. इनके माध्यम से पीडब्ल्यूआई उन पर नजर रख सकता है. यह जीपीएस गैंगमैन को ड्यूटी के दौरान दिया जाता है.

धंस चुका है रेलवे ट्रैक
एनसीआर जोन अधिकारियों के मुताबिक कानपुर-झांसी रूट में पुखराया के आगे एक सप्ताह पूर्व सब-वे की मिट्टी धंसने से रूट बाधित हो गया था. ट्रैक की पेट्रोलिंग में लगे गैंगमैन की सतर्कता की वजह से वहां ट्रेन हादसा होने से बच गया था. गैंगमैन ने ट्रैक की मिट्टी धंसने की जानकारी कंट्रोल रूम को देकर ट्रेनों के आवागमन को रोक दिया था.

बने सब-वे
एनसीआर सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि पूरे एनसीआर जोन में 70 से अधिक मानव रहित क्रासिंग को बंद कर वहां पर सब-वे बना दिया गया है. वहीं कुछ स्थानों में सब-वे बनाने का काम चल रहा है. उन्होंने बताया कि गाजियाबाद से मुगलसराय के बीच में कुल 22 मानव रहित क्रासिंग थीं. जिनमें से 18 मानव रहित क्रासिंग को बंद कर वहां सब-वे बनवा दिया गया है. इस वर्ष बने सब-वे पर ऐसे मौसम में खास नजर रखी जा रही है.