9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 मई से 2 जून के बीच भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, क्या कहते हैं सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक?

सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने नौतपा को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 9 दिन आसमान से आग की बारिश होगी। सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ेगी। धरती खूब तपेगी। हिंदू पंचांग के विषय में भी जानकारी दी।

less than 1 minute read
Google source verification

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने नौतपा को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। अपने नाम के मुताबिक अगले 9 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी। धरती खूब तपेगी। लेकिन इसका असर मानसून पर भी पड़ेगा। इन दिनों सूर्य की उपासना का भी दिन है। जब सूर्य देवता रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। दूसरी तरफ आने वाले 9 दिन स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक है। ‌

यह भी पढ़ें: सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने नौतपा को लेकर बड़ी जानकारी दी है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज 25 जून से सूर्य 3:16 पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। यह समय सूर्य की उपासना का दिन है। यहां पर 8 जून को 1:16 तक सूर्य रहेंगे। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।

नौतपा की हुई शुरुआत

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि नौतपा की शुरुआत 25 जून से हो रही है। जो 2 जून तक रहेगी। मौसम विभाग भी यही बता रहा है कि अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। अभी तापमान काफी बड़ा हुआ है। नौतपा के दिनों में सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है। लेकिन इसका असर मानसून पर पड़ता है और अच्छी बारिश होती है।

स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बढ़ते तापमान का प्रभाव शरीर में प्रतिकूल प्रभाव डालता है। यह समय स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। फिलहाल इस महीने भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।