
Reserve Bank of India decision, 11 October public holidayउत्तर प्रदेश में भारतीय रिजर्व बैंक में 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। जिसके अनुसार शुक्रवार के दिन सभी बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने आज 10 अक्टूबर को पत्र जारी कर यह सूचना दी है। बैंक कर्मियों ने बातचीत के दौरान बताया कि प्रतिवर्ष नवमी और दशमी को अवकाश रहता है। इस बार नवमी की छुट्टी नहीं दी गई थी। जिस बैंक कर्मचारियों में नाराजगी थी। उन्होंने नवमी की छुट्टी की मांग भी की थी।
Reserve Bank of India decision, 11 October public holiday भारतीय रिजर्व बैंक में आज पत्र जारी कर बताया है कि 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी बैंक बंद रहेंगे। यह सार्वजनिक अवकाश महानवमी के अवसर पर किया गया है। सहायक महाप्रबंधक अर्चित शुक्ला ने यह आदेश जारी किया है। इसी क्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय भी 11 अक्टूबर को बंद रहेंगे।
Reserve Bank of India decision, 11 October public holiday यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन के अवकाश तालिका में 12 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी घोषित की गई थी। जिसमें प्रतिवर्ष मिलने वाला नवमी का अवकाश नहीं शामिल किया गया था। जिसको देखते हुए रिजर्व बैंक ने नवमी को भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अब बैंक कर्मचारियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल रही है। 12 अक्टूबर को दशहरा के साथ महीने का दूसरा शनिवार है। जिसमें बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में बैंक कर्मचारियों को एक भी छुट्टी नहीं मिल रही थी।
Published on:
10 Oct 2024 10:36 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
