29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड संकट में रिमझिम प्लांट बना जीवनदाता, सिर्फ एक रुपए में दे रहा ऑक्सीजन

यह ऑक्सीजन प्लांट मात्र एक रुपए में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहा है। इसके चलते इस प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ाई जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 23 Apr 2021, 1:43 PM IST

कोविड संकट में रिमझिम प्लांट बना जीवनदाता, सिर्फ एक रुपए में दे रहा ऑक्सीजन

कोविड संकट में रिमझिम प्लांट बना जीवनदाता, सिर्फ एक रुपए में दे रहा ऑक्सीजन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. कोरोना संकट (Corona Crisis) से जूझ रहे मरीजों (Covid Patient) के लिए जहां ऑक्सीजन (Oxygen Crisis) न मिलने से मौतें हो रहीं हैं। वहीं हमीरपुर का रिमझिम इस्पात प्लांट मरीजों की जिंदगी बचाने के प्रयास में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। यह ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen Plant) मात्र एक रुपए में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहा है। कोविड अस्पतालों (Covid Hospital) में ऑक्सीजन की किल्लत को देख यह प्लांट हमीरपुर समेत आसपास के कानपुर, बांदा, झांसी जालौन आदि जिलों को एक रुपए में ऑक्सीजन सिलेंडर देकर जीवनदाता बना हुआ है। इसके चलते इस प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ाई जाएगी।

इसके लिए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना (BJP Minister Satish Mahana) ने कारखाने में डेरा जमा लिया है। उनके निर्देश पर अधिकारियों ने क्षमता वृद्धि के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। कारखाना के इस सराहनीय कार्य के लिए प्रदेश सरकार ने इसकी उत्पादन क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने पहुंचकर कारखाने के निदेशक संजीव अग्रवाल व मैनेजर मनोज गुप्ता, संजीव गुप्ता से वार्ता की।

प्रबंधन के मुताबिक अभी 10 टन ऑक्सीजन का उत्पादन होता है, इससे 1000 सिलिंडर भरे जा सकते हैं। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि मुख्यमंत्री को निरंतर अवगत कराया जा रहा है। रिमझिम इस्पात ने संकट की घड़ी में जो कदम उठाया है वह बहुत ही सराहनीय है। इसी के मद्देनजर सरकार ने फैक्टरी में लगे ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता वृद्धि करने का निर्णय लिया है।