12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिजनों ने प्रभु को किया ट्वीट, झारखंड की लड़कियां कानपुर सेंट्रल में अरेस्ट

15 वर्ष की दोनों लड़कियां झारखंड से दिल्ली जा रही थीं। वह अपने प्रेमियों संग शादी रचाने के मकसद से घर से भागी थीं।

2 min read
Google source verification

image

Akansha Singh

Sep 28, 2016

Suresh Prabhu

Suresh Prabhu

कानपुर। झारखंड के कोडरमा जिले से दो नाबालिग लड़कियां अपने प्रेमियों के साथ घर से भाग गईं थीं। वह कोडरमा से दिल्ली के लिए ट्रेन पर सवार हुईं, इसकी जानकारी पर लड़कियों के परिजनों को हुई तो उन्होंने रेलमंत्री को ट्वीट के जरिए घर से भागी लड़कियों की जानकारी दी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु को किए गए ट्वीट से झारखंड से लेकर कानपुर की आरपीएफ हरकत में आ गई। दोनों लड़कियों को सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने वेटिंग रूम से बरामद किया गया। परिजनों को बुलाकर दोनों लड़कियों को उनके सुपुर्द कर दिया गया।



इस तरह आरीपीएफ की गिरफ्त में आईं

15 वर्ष की दोनों लड़कियां झारखंड से दिल्ली जा रही थीं। वह अपने प्रेमियों संग शादी रचाने के मकसद से घर से भागी थीं। कानपुर पहुंचने के पहले एक किशोरी ने अपने भाई को फोन कर बता दिया कि वह दिल्ली जा रही है और कानपुर पहुंची है। कोडरमा आरपीएफ इंस्पेक्टर को भाई ने सूचना दी। साथ ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु को भी ट्वीट कर दिया। इसके बाद मंत्रालय से फोन आने लगे और आरपीएफ अलर्ट हो गई। कानपुर सेंट्रल पर आरपीएफ की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान उनके साथ बैठे प्रेमी मौके से भागने में कामयाब रहे। आरपीएफ दोनों लड़कियों को सेंट्रल पर बिठाकर रखा। कल रात लड़कियों के परिजन आए, उन्हें लेकर चले गए।



लड़कियों ने जमकर काटा बवाल

लड़कियों को जब आरपीएफ ने पकड़ा तो दोनों उनसे भिड़ गईं। बावजूद आरपीएफ ने उन्हें कंट्रोल में कर लिया। लड़कियों के परिजन आए तो वह उनके साथ जाने को तैयार नहीं हुई। लड़कियों ने आरपीएफ प्रभारी से कहा कि वह दिल्ली जाकर अपने प्रेमियों के संग शादी करना चाहती हैं, लेकिन परिजनों ने जब आरपीएफ को बताया कि दोनों नाबालिग हैं और जो युवक इन्हें भगाकर लाए हैं वह बालिग हैं। दोनों के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला भी दर्ज करा दिया गया है। काफी देर के बाद लड़कियों को जबरन परिजन ले जाने में कामयाब रहे। वहीं आरपीएफ प्रभारी राजीव वर्मा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था। सूचना पर दोनों लड़कियों को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।