3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले लव जिहाद पर कार्रवाई हो रही थी, अब लैंड जिहाद पर…, हल्द्वानी घटना पर बोले साक्षी महाराज

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज शनिवार को बागपत जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी घटना पर जिक्र करते हुए कहा कि पहले देश में लव जिहाद पर कार्रवाई हो रही थी, अब सरकार लैंड जिहाद पर कार्रवाई कर रही है।

2 min read
Google source verification
sakashi_maharaj.jpg

उत्तराखंड के हल्द्वानी घटना पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पहले देश में लव जिहाद पर कार्रवाई हो रही थी, अब सरकार लैंड जिहाद पर कार्रवाई कर रही है। साक्षी महाराज शनिवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद काठा की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने बागपत पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरीके से पहले लव जिहाद चलता था, ठीक उसी तरह अब लैंड जिहाद चल रहा है।

वहीं, रालोद और बीजेपी के गठबंधन होने पर साक्षी महाराज ने कहा कि जंयत चौधरी की पार्टी को अमृत मिलेगा। उसके सुखद परिणाम देखने को भी मिलेंगे।

आरएलडी और बीजेपी मिलकर यूपी में जीतेंगे सभी सीट
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने से यह सम्मान केवल जाट समुदाय के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण किसानों पर बड़ा प्रभाव होगा। जनता राष्ट्रवाद के रास्ते पर चल पड़ी है। इसका परिणाम ये होगा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की सभी सीट राष्ट्रीय लोकदल और भारतीय जनता पार्टी दोनों मिलकर जीतेंगे।

लैंड जिहाद के खिलाफ हो रही कार्रवाई
साक्षी महाराज ने हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा को लेकर कहा कि जिस तरीके से पहले लव जिहाद चलता था, ठीक उसी तरह अब लैंड जिहाद चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह बीमारी बहुत पुरानी है। लैंड जेहाद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे तो दर्द तो होगा ही लेकिन, ऐसी घटनाओं से बचना चाहिए। इस तरह की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।

आज भारत बदल रहा है: साक्षी महाराज
सांसद ने कहा कि एक जमाना था जब जय श्रीराम कहने वालों को गोली से छलनी कर दिया जाता था, आज उसी देश में विश्व का सबसे भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, जिसे देखने देश विदेश के लोग आ रहे हैं। सरकार के मंत्री- विधायक को कहीं न कहीं संत के शरण में देखकर लगता है कि भारत बदल रहा है। इस धरती पर इकलौते हम हैं जो कहते हैं सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया से विश्व का कल्याण हो।

यह भी पढ़ें: रामलला का दर्शन कराने के लिए उत्तर प्रदेश के विधायकों और मंत्रियों को लेकर हुई बस रवाना, अयोध्या में मिलेंगे सीएम योगी