16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक फोन ने बदल दिया कैंडीडेट, अखिलेश ने माया गुप्ता को दिया टिकट

सूत्रों की माने तो मुलायम सिंह के दखल के बाद अरूणा तोमर की जगह माया गुप्ता दिया गया है।

2 min read
Google source verification
Kanpur

Kanpur

कानपुर। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में टिकट वितरण को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। राजनेता जातिगत और जिताऊ कैंडीडेट्स के नामों पर मंथन करने के साथ ही विरोधी दलों पर नजर लगाए हुए हैं। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को पूर्व विधायक अरूणा तोमर का नाम लगभग-लगभग तय कर दिया था और नेता इनके पक्ष में बयान भी देने लगे, लेकिन गुरूवार की शाम एकाएक नया नाम सामने आया और अखिलेश यादव ने कानपुर नगर से मेयर पद के लिए माया गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी। माया गुप्ता सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता की पत्नी है। अजय गुप्ता मुलायम सिंह के साथ ही शिवपाल के बहुत करीबी हैं। सूत्रों की माने तो मुलायम सिंह के दखल के बाद अरूणा तोमर की जगह माया गुप्ता दिया गया है।
अरूणा की जगह माया
समाजवादी पार्टी ने बुधवार को कानपुर से मेयर पद के पूर्व विधायक अरूणा तोमर के नाम पर सहमति बन गई थी। आज मेयर के साथ ही 110 पार्षद पदो ंके नाम का एलान होना था। इसी के तहत सपा के अधिकतर नेता लखनऊ में मौजूद थे। शाम के वक्त पार्टी ने कानपुर के मेयर पद के नाम का प्रेस रिलीज के जारी घोषित कर दिया। बैठक में मौजूद रहे पिछड़ा आयोग प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जयराम यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व प्रदेश सचिव अजय गुप्ता की पत्नी माया गुप्ता को चुनाव में उतारा है। पार्टी एकजुट होकर चुनाव फतह करने जा रही है। अरूणा तोमर के नाम पर विचार किया, लेकिन पार्टी ने माया गुप्ता को इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार समझा।
कौन है माया गुप्ता
माया गुप्ता नामी कारोबारी अजय गुप्ता की पत्नी है। अजय गुप्ता समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रह चुके हैं और वर्तमान में व्यापार मंडल के सदस्य हैं। अजय गुप्ता वैश्य समाज से आते हैं और इनकी पकड़ अच्छी बताई जाती है। अजय गुप्ता की पत्नी वैसे कभी राजनीति में नहीं उतरी। वो पति के कारोबार में हाथ बंटाती है। अजय गुप्ता का अफीमकोठी में सरिए की दुकान है। स्थानीय नेताओं की लिस्ट में इनका नाम नहीं था। साथ ही इन्होंने सपा के इंटरव्यू कैम्प में भी हिस्सा नहीं लिया था। सपा के अंदर से जो खबर बाहर आ रही है उसके मुताबिक अरूणा तोमर की जगह माया गुप्ता को टिकट दिए जाने के पीछे मुलायम सिंह यादव का अहम रोल माना जा रहा है।
शिवपाल-सुखराम के साथ अच्छे रिश्ते
अजय गुप्ता समाजवादी पार्टी से बहुत सालों से जुड़े थे। इन्होंने आर्यनगर से विधायकी के लिए दावेदारी भी की थी, लेकिन पार्टी ने अमिताभ बाजपेयी को प्रत्याशी बनाया। आर्यनगर से पहली बार साइकिल को जिती उसके पीछे अजय गुप्ता का खास योगदान रहा। अजय गुप्ता पूर्व मंत्री शिवपाल यादव और सुखराम सिंह यादव से बहुत नजदीकी रिश्ते हैं। कुछ दिन पहले जेल में बंद अपने एक मित्र मिलने के लिए शिवपाल कानपुर आए थे। मिलाई के बाद शिवपाल यादव अजय गुप्ता के घर जाकर उनका हाल-चाल जाना था। वहीं वैश्य मतदाताओं की संख्या शहर में बहुत है और वो नोटबंदी-जीएसटी के बाद भाजपा से खासे नाराज चल रहे हैं। इसी के चलते सपा ने इसे भुनाने के लिए माया गुप्ता को मैदान पर उतार कर भाजपा के अंदर खलबली मचा दी है। माया गुप्ता के साथ भाजपा से जुड़े व्यापार मंडल से नेता भी समर्थन दे सकते हैं।