Kanpur Crime News: दोस्तों के साथ सिगरेट पीने निकले शिवम का शव एक हफ्ते के बाद नहर में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Kanpur Crime News:कानपुर के थाना पनकी क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक दोस्ती के साथ सिगरेट पीने के लिए घर से निकला था लेकिन फिर वह घर लौट कर नहीं आया और सोमवार की देर शाम युवक का शव नहर में मिला। वही राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बताते चलें कि पनकी नहर पट्टी निवासिनी धनपति पांडेय का 19 वर्षीय बेटे शिवम बीते मंगलवार को बाइक सवार दो दोस्त के साथ सिगरेट पीने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब शिवम घर वापस नही आया तो घबरा कर शिवम की मां धनपति ने अनहोनी की आशंका जताते हुए। पनकी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने संधि के आधार पर पड़ोसी राजन नाम के युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीं थी।
इस दौरान सोमवार की देर शाम राहगीरों शिवम के शव एकता पार्क के पास पनकी नहर में होने की जानकारी पुलिस को दी। मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं घटना को लेकर पनकी इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।