26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव ने राम मंदिर निर्माण पर यह बयान देकर खड़ा कर दिया विवाद, मुलायम के जन्मदिन के लिए कहा यह

समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को राम मंदिर पर बड़ा बयान दे दिया है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 21 Nov 2018, 4:40 PM IST

Shivpal Mulayam

Shivpal Mulayam

कानपुर. समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को राम मंदिर निर्माण पर बड़ा बयान दे दिया है। साथ ही उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर आयोजित महारैली में सपा को न्यौता न दिए जाने की बात कही है।

ये भी पढ़ें- बारावफात से एक दिन पहले दहला लखनऊ का चौक इलाका, पुलिस सुरक्षा के बीच युवक को गोली मार उतारा मौत के घाट, सीएम योगी के मंत्री को आना पड़ा आगे

विवादित भूमि पर न हो राम मंदिर निर्माण-

कानपुर के गोविंदनगर में शहीद मेजर अविनाश सिंह भदौरिया पार्क में अायोजित अभिनंदन समारोह में शिवपाल यादव ने राम मंदिर पर बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में विवादित भूमि पर राम मंदिर निर्माण बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के पास कई जमीनें हैं। मंदिर का निर्माण कहीं और भी हो सकता है। यही नहीं उन्होंने राम मंदिर पर हो रही सियासत को भाजपा का चुनावी स्टंट करार दिया। साथ ही विधेयक लगाकर मंदिर निर्माण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्णय और आपसी सहमति के बिना मंदिर निर्माण नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- राजा भैया को हैरान कर देने वाली खबर, 11.5 लाख रुपए के साथ उनके पिता को रोका गया एयरपोर्ट पर, पूछताछ में उन्होंने दिया यह जवाब

मुलायम के जन्मदिन पर आयोजित रैली में सपा को निमंत्रण नहीं-

शिवपाल सिंह यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर सभी सामान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ लखनऊ के रमाबाई मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन की बात कही। उन्होंने इस पर स्पष्ट कहा कि इस रैली में समाजवादी पार्टी शामिल नहीं होगी, क्योंकि उन्हें इसका न्योता ही नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने मंच से कांग्रेस को कहा धन्यवाद, लेकिन इससे बसपाई हुए खुश, 200 सीटों की जीत पर की बहुत बड़ी घोषणा

भाजपा पर हमला-

शिवपाल सिंह यादव ने इस दौरान भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आने वाले समय में सभी सामान विचारधारा वाली पार्टियां मिलकर भाजपा को 2019 में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगी।