26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्मदिन मुलायम का, कॉम्पिटिशन अखिलेश-शिवपाल का

79 बरस के हो जाएंगे मुलायम सिंह यादव, सपा व प्रसपा में आयोजन को लेकर होड़
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 21 Nov 2018, 3:42 PM IST

gg

जन्मदिन मुलायम का, कॉम्पिटिशन अखिलेश-शिवपाल का

प्रशांत श्रीवास्तव, लखनऊ. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव 22 नवंबर को 79 बरस के हो रहे हैं। उनका जन्मदिन मनाने के लिए उन्हीं के घर में होड़ मची है। दरअसल अखिलेश यादव और शिवपाल यादव दोनों इस मौके को शक्ति प्रदर्शन के रूप में ले रहे हैं। हाल ही में समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले शिवपाल ने नेताजी के सम्मान में इस दिन को धर्म निर्पेक्षता दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की की है। इसके अलावा विशाल 'दंगल' का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं समाजवादी पार्टी भी इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी कर ली है।

सैफई में होगा विशाल दंगल

बीते दिनों मीडिया से बातचीत में शिवपाल ने कहा था, ''हम नेताजी का जन्मदिन खास अंदाज में मनाएंगे. सैफई में इस दिन विशाल दंगल का आयोजन किया गया है. हम पूरे राज्य में जन्मदिन का उत्सव मनाएंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने इन दिन (22 नवंबर) धर्मनिरपेक्षता दिवस मनाने का निर्णय लिया है.। शिवपल की पार्टी ने मुलायम के जन्मदिन पर लखनऊ और इटावा में विशेष कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी कर ली है। मुलायम सिंह पहलवान भी रहे है इसलिए उनका पहलवानी से भी खासा रिश्ता है। इसी रिश्ते को ध्यान मे रख कर उनके जन्मदिन पर सैफई के मास्टर चंदगीराम स्टेडियम मे विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है।

केक भी कटेगा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सैफई में होने वाले इस समारोह मे दंगल की शुरूआत से पहले केक काटने का भी कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। हालांकि केक का साइज क्या होगा इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि काफी बड़ा केक इस दौरान कटेगा। ये दंगल सैफई के चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। दंगल के पहले रक्तदान शिविर भी लगेगा। वहीं नेताजी इस दौरान सैफई में होंगे या नहीं इस पर संशय बरकरार है। इसके अलावा अखिलेश इन दिनों मध्य प्रदेश-राजस्थान में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वह गुरुवार को लखनऊ में होंगे या नहीं इस पर संशय बरकरार है लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को आयोजन के लिए एक्टिव रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।


सपा ने भी की तैयारियां

दूसरी तरफ, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने राज्य भर में जिलास्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन कही गई है।. पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के 3 बार के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह देश के रक्षा मंत्री भी रहे हैं, और वर्तमान में आजमगढ़ सीट से लोकसभा सांसद हैं। समाजवादी पार्टी ने अपने जिला और शहरी ईकाइयों को नेताजी का जन्मदिन बनाने का निर्देश दिया है।' वहीं सपा प्रवक्ता जूही सिंह ने बताया कि राजधानी में दोपहर में पार्टी कार्यालय पर सभी कार्यकर्ता इकट्टा होकर उनका जन्मदिन मनाएंगे। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह 'देव' ने बताया कि पूरे प्रदेश भर में छात्र सभा के कार्यकर्ता नेता जी का जन्मदिन मनाएंगे। इसको लेकर निर्देश दे दिए गए हैं। राजधानी लखनऊ में कई जगह पोस्टर भी लगाए गए हैं

पहले भी मना है 'भव्य उत्सव'


बता दें कि मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन कई बार भव्य उत्सव की तरह मनाया गया है। तीन साल पहले 22 नवंबर 2015 को सैफई में हुए विशाल कार्यक्रम में तब की सपा सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने कई मंत्रियों के साथ जन्मदिन में मौजूद रहे थे । यही नहीं कार्यक्रम में महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी व सांसद जया बच्चन और जाने माने सिंगर ए.आर.रहमान जैसी सख्सियतें पहुंचीं थीं। महानायक अमिताभ बच्चन को भी इस कार्यक्रम में पहुंचना था लेकिन निजी कारणों से वे नहीं आ सके थे । कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह भी पहुंचे थे। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए मुलायम सिंह यादव को विशेष बग्गी पर बैठाकर स्टेडियम में घुमाया गया था।


नेताजी से 'रिटर्न गिफ्ट' का इंतजार

जानकारों की मानें तो सपा और प्रसपा में नेताजी का जन्मदिन मनाने के पीछे कहीं न कहीं 'रिटर्न गिफ्ट' पाने की मंशा भी है। दरअसल मुलायम सिंह यादव कभी शिवपाल के साथ नजर आते हैं तो कभी अखिलेश के साथ मंच साझा करते हैं। दोनों ही उन्हें अपनी पार्टी का सबसे सीनियर नेता बताते हैं और उनके आशीर्वाद का दावा करते हैं। हालांकि नेताजी राजनीति में अपने 'चरखा दांव' के लिए भी मशहूर हैं। अब गुरुवार को ही पता चलेगा की आखिर वह किसके साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग