26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धूमधाम से मनाया जाएगा मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन, ‘घर’ में पूरी तैयारियां

22 नवम्बर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 21 Nov 2018, 10:00 AM IST

etawah

धूमधाम से मनाया जाएगा मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन, 'घर' में पूरी तैयारियां

इटावा. 22 नवम्बर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाएगी। सपा नेता-कार्यकर्ता जिले भर में केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाएगें। पार्टी ने तैयारी कर ली है। जिले के वरिष्ठ सपा नेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पत्रकारों को बताया कि 22 नवम्बर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर मुख्य कार्यक्रम सिंचाई विभाग डाक बंगले में होगा।


जिसमें जिलेभर के सपा नेता-कार्यकर्ता जुटेगें। सुबह 10 बजे यहां पर सबसे पहले केक काटा जाएगा और उसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित होगी। इस मौके पर सपा के लगभग दो दर्जन वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा, सपा संरक्षक के जन्मदिन पर जिले के गांव ब्लाक व कस्बों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें क्षेत्रीय सपा नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। वार्ता में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, सपा नेता आदित्य गोविंद आदि मौजूद रहे। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जिले में धान खरीद केन्द्रों पर भारी धांधली की शिकायतें मिल रही है। सपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। जल्द ही धान खरीद परिदर्शिता के साथ शुरू नहीं हुई तो सपा धान खरीद केन्द्र पर पहुंचकर ही इसका विरोध करेगी।


उधर दूसरी ओर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी प्रभावी तौर पर अपने नेता मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने के लिए लामबंदी कर चुके हैं। पीएसपी के अध्यक्ष सुनील यादव बताते हैं कि उनकी पार्टी की ओर से मुख्य कार्यक्रम नेता जी की जन्मस्थली सैफई के मास्टर चंदगीराम स्पोर्टस स्टेडियम मे मुख्य कार्यक्रम दंगल की शक्ल में होगा। इसी कार्यक्रम मे केक आदि भी काटा जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पीएसपी के नेता शिवपाल सिंह यादव शमिल होंगे।