31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल यादव बोले, भाजपा से किया जा सकता तालमेल, सपा ने कर दिया स्वतंत्र

Shivpal Yadav: प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि सपा ने तो स्वतंत्र कर दिया। अब...

less than 1 minute read
Google source verification
Shivpal Yadav said BJP can be reconciled SP has made independent in Kanpur

Shivpal Yadav said BJP can be reconciled SP has made independent in Kanpur

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा से तालमेल किया जा सकता है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वतंत्र कर दिया है। ऐसे में सभी अपमानित नेताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। शिवपाल ने इशारे इशारे में यह जाहिर किया कि ओपी राजभर को अपने साथ शामिल कर सकते हैं।

कानपुर पहुंचे शिवपाल ने कहा कि अखिलेश यादव ने तो पहले ही स्वतंत्र कर दिया था। बाद में औपचारिक पत्र भी जारी कर दिया। यह उनकी अपरिपक्वता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अपमानित लोगों को साथ जोड़ा जाएगा। राजभर को भी साथ लिया जा सकता है। राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि आदिवासी महिला को मौका मिला है। उन्हें वोट दिया है। वहीं, स्मृति ईरानी के मुद्दे पर बोले कि उन्होंने पहले ही माफी मांग ली है।

मजबूत हो रहा संगठन

शिवपाल ने कहा कि संगठन को मजबूत किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के लिए तैयारी करने को कहा गया है। कानपुर में प्रसपा कार्यकताओं ने शिवपाल यादव का जाजमऊ पुल पर स्वागत किया गया। प्रसपा के महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे, पुष्पेंद्र यादव, अब्दुल समी, हाजी अय्यूब आलम, ज्ञानेंद्र यादव, विवेक शर्मा उपस्थित रहे।