
शोभन सरकार: स्वामी विरक्तानंद को भगवान की तरह मानते थे उनके भक्त
कानपुर। शोभन सरकार की अपने भक्तों में खास जगह थी। उनके भक्त उन्हें भगवान की तरह पूजते थे। दूर-दूर तक कई जिलों में भी उनकी आस्था फैली हुई थी। उनके निधन की खबर फैलते ही बाबा के भक्त कोरोना का खौफ भूल गए और लॉकडाउन आदि की परवाह किए बगैर अंतिम दर्शन के लिए सुनौडा आश्रम पहुंच गए। जादेपुर और सुनौडा में शोभन सरकार के आश्रम हैं। आश्रम में ही महाराज की समाधि बनाए जाने की चर्चा है। बाबा शोभन सरकार के अंतिम संस्कार की जानकारी अभी मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी नहीं की गई है।
सेवा से दिलों में बनाई जगह
शोभन सरकार स्वामी विरक्तानंद यूं ही अपने भक्तों के प्रिय नहीं थे। बल्कि उनकी समाजसेवा के कारण लोग उन्हें पूजते थे। शोभन सरकार ने गांव के लोगों के लिए कई तरह के जनहित के काम किए हैं। यही वजह है कि गांव वाले भी उन्हें अब भगवान की तरह मानने लगे हैं। कानपुर ही नहीं आसपास के कई जिलों तक में उनके भक्त हैं। शोभन भगवान राम और हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त हैं। बताया जाता है कि उन्होंने राम और हनुमान के कई मंदिरों का निर्माण भी करवाया है। शोभन सरकार के दरबार में जाने वाला हर भक्त अपनी मुराद पाता था।
हठ करके बनवाया कानपुर-उन्नाव को जोडऩे वाला पुल
वर्ष 2004 में शोभन सरकार ने कानपुर और उन्नाव के बीच एक नया पुल बनाने की मांग की जा रही थी, लेकिन सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया। इस पर शोभन सरकार ने भक्तों के चढ़ावे से पुल बनाने का फैसला किया। हठी शोभन सरकार ने देखते ही देखते कई ट्रक बिल्डिंग मटीरियल खरीद लिया गया। जब यह बात शासन तक पहुंची तो सरकार ने पुल बनवाने की घोषणा की। बाद में शोभन सरकार ने पास ही स्थित प्रसिद्ध देवी स्थल चंद्रिकादेवी का उस राशि से जीर्णोद्धार कराया और वहां एक नया आश्रम भी स्थापित किया।
Published on:
13 May 2020 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
