21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खौफनाक खुलासा: 27 लाख के टायर लूट ड्राइवर को ट्रक के साथ जलाया, मुठभेड़ में दो गिरफ्तार

Shocking revelation, driver burnt along with truck कानपुर देहात में ट्रक के साथ चालक को जलाने वाले दो अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों को गोली लगी है। जिन्होंने 27 लाख के टायर चोरी कर लिए थे। पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी दी है।

2 min read
Google source verification

Shocking revelation, driver burnt along with truck कानपुर देहात में टायरों से भरा ट्रक लूटने के मामले में पुलिस में दो अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जिनको गोली लगी है और उनके पास से लूटे गए टायर भी बराबर कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने बताया कि दोनों अभियुक्तों ने ट्रक लूटने के बाद चालक को ट्रक के साथ जला दिया। जिनके साथ दो अन्य अभियुक्त शामिल है। गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। घटना अमराहट थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहुरा गांव में हृदयविदारक घटना हुई थी। जिसमें ट्रक चालक को ट्रक के साथ जिंदा जला दिया गया था।‌ इसके पहले अभियुक्तों ने चालक को मार कर उसमें रखे 27 लाख के टायर लूट लें गये। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि एक कंटेनर में 27 लाख के टायर भरे हुए थे। जिसम आग लगा दी गई थी।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

मुखबिर से सूचना मिली कि जंगल में दो अभियुक्त टायर हटाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।‌इसी बीच सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। आत्मरक्षक चलाई गई गोली में दोनों अभियुक्त घायल हो गए। पूछताछ के दौरान दोनों में एक ने अपना नाम अभय निवासी सचेंडी और दूसरे ने अपना नाम शिव कुमार निवासी सेउरा बताया।

एसपी ने का टायर बरामद

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के अनुसार उन्होंने ड्राइवर को मार कर ट्रक के साथ जला दिया। पकड़े गए अभियुक्तों का अपराधी के इतिहास भी है। अन्य जांचे की जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से टायर बरामद हुआ है। इस घटना में शिवकुमार के पिता और एक अन्य अभियुक्त शामिल है। विवेचना जारी है।