2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर: श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा, 125 किलो की चाट और 5 किलो के समोसा का भोग, मेयर भी राम के रंग में रंगी

अयोध्या में श्री राम अपने नए भवन में विराजमान हुए हैं। इसकी खुशी कानपुर में भी दिखाई पड़ी चारों तरफ श्री राम के जयकारे लगा रहे हैं। बड़ी संख्या में भंडारे का आयोजन किया गया है। एक भक्त ने 125 किलो की चाट बनाई तो समोसा बनाने वाले ने 5 किलो का समोसा चढ़ाया।

2 min read
Google source verification
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा, 125 किलो की चाट और 5 किलो के समोसा का भोग

5 किलो का समोसा तो 125 किलो की चाट, बांटा गया प्रसाद

उत्तर प्रदेश का कानपुर आज भगवा रंग में रंग गया है। चारों तरफ जय श्री राम के जयकारे लगा रहे हैं। सभी अपने-अपने अनुसार श्रीराम की वंदना कर रहे हैं। चारों तरफ पड़ाके का शोर सुनाई दे रहा है। घर-घर में दिया जलाए जा रहे हैं। मानो आज दिवाली हो। हर 10 कदम पर भंडारे का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में एक भक्त ने 125 किलो का चाट बनाया। जिसका भोग लगाकर लोगों के बीच बांटा गया। वहीं एक भक्त ने 5 किलो के समोसा बनाकर भोग लगाया‌। जिसे भी प्रसाद के रूप में लोगों ने ग्रहण किया। चारों तरफ हर्ष का माहौल है। कानपुर नगर निगम की मेयर प्रमिला पांडे ने रावतपूर में श्री राम लाल के दर्शन किए। इसके पहले उन्होंने बाल्मिक उपवन में सफाई योद्धाओं के साथ हवन पूजन किया। इस मौके पर खिचड़ी का भी वितरण किया गया। ‌

यह भी पढ़ें: उन्नाव: मां जानकी बिना श्री राम के विराजमान, यह है लव-कुश की कर्मस्थली, राम सर्किट में शामिल

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आज पूरा शहर श्री राम के रंग में रंगा हुआ है। इस संबंध में एक भक्त ने बताया कि वह राम मंदिर आंदोलन के समय अयोध्या गए थे उनके साथ बड़ी संख्या में राम भक्त भी गए थे तब उन्होंने संकल्प लिया था कि जब मंदिर तैयार होगा तो रामलाल को भोग चढ़ाएंगे इसी क्रम में आज 125 किलो का चाट बना कर भोग लगाया गया है। बाबरी मस्जिद गिरने के दौरान राम भक्तों ने जो मेहनत की थी वह आज सफल हो गई है। इसकी तैयारी पिछले 10 दिनों से चल रही थी। जो आज बनकर तैयार हुई है। ‌

5 किलो के समोसा का लगा भोग

इसी प्रकार एक भक्त ने 5 किलो का समोसा श्री राम को अर्पित किया। इस संबंध में आनंद गुप्ता ने बताया कि उनकी समोसा की दुकान है। वैसे तो रोज समोसे का भोग लगाया जाता है। लेकिन आज का दिन कुछ विशेष है। इसलिए उन्होंने 5 किलो का समोसा बनाकर भोग लगाया है। आज 500 वर्षों बाद रामलला को छत मिली है।‌इस खुशी में पूरा विश्व मगन है।

Story Loader