7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड स‌िंगर अंकित तिवारी के साथ फ्लाइट में हुई ये हरकत, जानकर चौंक जाएंगे आप

Bollywood Singer: सिंगर अंकित तिवारी (Ankit Tiwari) को फ्लाइट में परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनके लिए 1200 किमी का सफर काफी असुविधाजनक रहा। इसकी जानकारी सिंगर ने सोशल मीडिया "X" पर दी है। आइऐ जानते हैं उनके साथ क्या हुआ...

less than 1 minute read
Google source verification
ankit_tiwari.jpg

बॉलीवुड के फेमस सिंगर अंकित तिवारी गुरुवार को इंडिगो एयरलाइंस की अव्यवस्था के चलते हवा में इधर से उधर घुमते रहे। उन्हें परिवार के साथ कनेक्टिंग फ्लाइट से मुंबई से वाया दिल्ली कानपुर आना था। दिल्ली की फ्लाइट फुल होने के कारण उन्हें पहले देहरादून और फिर लखनऊ भेजा गया।

इस तरह उन्हें करीब 1200 किमी की जगह करीब 2100 किमी का सफर करना पड़ा। सुबह नौ बजे मुंबई से चले अंकित रात आठ बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे। इससे उनका पूरा परिवार परेशान हो गया।

पत्नी और बेटी के साथ जा रहे थे कानपुर
इसकी जानकारी अंकित तिवारी ने सोशल साइट "X"पर दी है। अंकित तिवारी ने बताया कि सुबह नौ बजे पत्नी पल्लवी तिवारी और बेटी आर्या और सहयोगी के साथ मुंबई से निकले। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने जानकारी दी कि कानपुर की फ्लाइट फुल है। शाम साढ़े चार बजे लखनऊ के लिए फ्लाइट मिलेगी।

1200 की जगह 2100 किमी कराया सफर

बाद में बताया कि एक ही सीट खाली है। उन्हें दोपहर साढ़े तीन बजे फ्लाइट से देहरादून भेजा गया। शाम छह बजे देहरादून से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट शाम सात बजे पहुंचे। वहां पौन घंटे तक उनका लगेज ही नहीं मिला। जिस बेल्ट पर लगेज आना था, उसे बिना जानकारी के दूसरी बेल्ट पर भेज दिया गया। रात आठ बजे अमौसी एयरपोर्ट से निकल सके। दो साल बाद घर कानपुर आ रहे थे। कनेक्टिंग फ्लाइट से दोपहर डेढ़ बजे कानपुर आना था और रात 10 बजे कानपुर पाए।