7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो, ड्रोन से होगी निगरानी, मुख्य आकर्षक 500 महिलाएं

Sisamau Assembly by-election 2024 Chief Minister Yogi Adityanath Roadshow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोड शो करने के लिए कानपुर आ रहे हैं। इस मौके पर यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले मकानों की छतों का निरीक्षण किया गया। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। मुख्य आकर्षण 500 महिलाएं रहेगी।

2 min read
Google source verification
मुख्यमंत्री के रोड शो मार्ग पर नगर निगम के अधिकारियों के साथ मेयर प्रमिला पांडे

मुख्यमंत्री के रोड शो मार्ग पर नगर निगम के अधिकारियों के साथ मेयर प्रमिला पांडे

Sisamau Assembly by-election 2024 Chief Minister Yogi Adityanath Roadshow उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में 20 नवंबर को मतदान होगा। कानपुर की सीसामऊ विधानसभा में पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। करीब 2 किलोमीटर रोड शो करेंगे। जिसको देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन से रोड शो की निगरानी की जाएगी। पैरामिलिट्री, पीएसी को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। कानपुर नगर निगम की तरफ से रोड शो मार्ग की विशेष सफाई व्यवस्था की गई। खराब बंद पड़े बल्बों को दुरुस्त किया गया। सड़क के अतिक्रमण को भी साफ कराया गया। चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो 10 बजे बजरिया से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: जिस महिला के अपहरण के मामले में दो भाई जेल में, एक इंस्पेक्टर सस्पेंड, 17 महीने बाद वह वापस आई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करने आ रहे हैं। उनके साथ वाहन में छह शीर्ष नेताओं के रहने की जानकारी मिल रही है। जिसमें सांसद रमेश अवस्थी, अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल पार्टी, प्रत्याशी सुरेश अवस्थी आदि शामिल है।

यात्रा मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख स्थल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर का आईटीआई में उतरेगा। यहां से नरेंद्र मोहन सेतु, स्वरूप नगर, ईदगाह होते हुए कार्यक्रम स्थल बजरिया पहुंचेंगे। यहीं से रोड शो की शुरुआत होगी। रोड शो में पड़ने वाले प्रमुख स्थलों में रामबाग, हरसहाय कॉलेज, गोपाल टॉकीज, सेंट्रल बैंक चौराहा, विजय टावर, लेनिन पार्क, ज्वाला देवी, आनंद बाग, संगीत टॉकीज हैं।‌ संगीत टॉकीज के पास रोड शो समाप्त होगा। पास यहां से मुख्यमंत्री वापस हेलीपैड आ जाएंगे।

यात्रा मार्ग की व्यवस्था चाक-चौबंद की गई

कानपुर नगर निगम रोड शो मार्ग की साफ सफाई, लाइटिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के काम में लगी रही। डिवाइडर की पुताई भी की गई। टूटी-फूटी इमारतों को कपड़े से ढक दिया गया है। सड़क के गड्ढों को भी भरा गया। कानपुर महानगर की मेयर प्रमिला पांडे ने अधिकारियों के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। ढीले तारों को कसवाया गया।

छतों का निरीक्षण किया गया

Sisamau Assembly by-election 2024 Chief Minister Yogi Adityanath Roadshow मुख्यमंत्री के रोड शो में 500 महिलाएं आकर्षक का केंद्र रहेंगी। जो कमल साड़ी पहनकर चलेंगी। संगठन के लिए विशेष स्थान चिन्हित किए गए। जहां से मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। यात्रा मार्ग 9 चौराहों से होकर गुजरेगी‌। जगह-जगह बेरीकेडिंग लगाई गई है। ड्रोन से यात्रा मार्ग की निगरानी के अतिरिक्त छतों पर पुलिस को लगाया गया है। यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले मकानों की छतों का भी निरीक्षण किया गया। पेड़ की टहनियों की सफाई की गई। टूटी फूटी इमारत को कपड़े से ढक दिया गया है। बजबजाती नालियों की भी सफाई की गई।