कानपुर देहात.रामनाथ कोविंद के देश के राष्ट्रपति बनने के बाद उनके पैतृक गांव परौंख के दिन बहुर गये है। उनके राष्ट्रपति बनते ही गांव में विकास के रास्ते पूरी तरह खुल गये है। लगातार चल रहे विकास कार्यों के साथ नई-नई योजनाएं गांव पहुंच रही है। फिर चाहे वह प्रदेश सरकार की योजना हो या केंद्र सरकार की हो, समूचे गांव की सूरत बदलती ही जा रही है। अस्पताल, नलकूप, सिंचाई, सड़कें, बिजली के बाद अब शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है।