
कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई पर कई मामले चल रहें हैं। इस समय दोनों जेल में हैं। मंगलवार को जाजमऊ थाने में उन पर दो और FIR की गई है।
सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने आगजनी के एक मामले में पिछले हफ्ते सरेंडर किया था। कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया था। अब 2 और केस उन पर दर्ज कर लिए गए हैं।
इरफान सोलंकी के खिलाफ दर्ज 13 शिकायतों में से 4 मामलों को SIT ने गंभीर बताया है। SIT विधायक के खिलाफ दर्ज 13 में से इन 4 शिकायतों की पहले जांच करेगी, जिन्हें गंभीर बताया गया है।
24 दिन की फरारी के बाद किया सरेंडेर
इरफान सोलंकी और रिजवान सोलंकी पर बीते महीने एक महिला ने उसके प्लाट में आग लगाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सपा विधायक और उनके भाई 24 दिनों तक फरार थे। बीते हफ्ते दोनों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
आगजनी मामले में मिले तीन गवाह
सपा विधायक और उनके भाई पर प्लाट कब्जाने के लिए उसमें बनी झोपड़ी में आग लगाने का आरोप है। इस मामले की गवाही देने के लिए पुलिस को तीन गवाह मिल चुके हैं। गवाहों में एक शिकायत करने वाली महिला का बेटा और दो दूसरे लोग हैं। इनके बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं।
यह भी पढ़ें:
कौशांबी की तन्वी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुआ दर्ज, 90 सेकेंड में पढ़े 435 शब्द
क्या है आगजनी का मामला
जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली बेबी नाज का एक प्लाट है। बेबी नाज का दावा है कि ये प्लाट उसके पिता का था। पिता के मौत के बाद ये प्लाट उसका हो गया। बेबी का परिवार प्लाट में छप्पर डालकर रहता है। बेबी नाज का आरोप है कि सपा विधायक और उनके भाई प्लाट पर कब्जा करना चाहते थे।
नाज का कहना है कि बीते 7 नवंबर को उसका परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। इसी बीच विधायक और उनके भाई ने झोपड़ी में आग लगा दी। नाज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 327, 427, 386, 504, 436, 506 और 120 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Updated on:
07 Dec 2022 10:43 am
Published on:
07 Dec 2022 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
