11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6 बांग्लादेशियों को एसटीएफ ने घेरा, 3 को किया गिरफ्तार,अन्य फरार

दिल्ली पुलिस के साथ चलाया ऑपरेशन, एनआईए, एटीएस के पहुंचने की मिली जानकारी

2 min read
Google source verification
stf and Delhi Police arrested for a 3 bangladeshi citizen in kanpur

6 बांग्लादेशियों को एसटीएफ ने घेरा, तीन को किया गिरफ्तार, अन्य फरार

कानपुर। सेंट्रल रेवले स्टेशन में शनिवार को एकाएक अहसलों से लैस एसटीएफ के साथ ही दिल्ली पुलिस व आरपीएफ के जवानों ने धावा बोल दिया। पूरे स्टेशन को चारो तरफ से घेर कर एसटीएफ ने प्लेटफार्म संख्या पांच से कनून एक्सप्रेस के अंदर तीन बांग्लादेशियों को दबोच लिया। वहीं तीन अन्य ट्रेन के अंदर से छलांग लगा कर भाग गए। पुलिस और एसटीएफ के जवानों ने उन्हें दबोचने के लिए पीछे भागे पर वो पड़ोस की एक बस्ती में छिप गए हैं। तीनों की धरदबोचने करने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

दिल्ली पुलिस-एसटीएफ की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस और एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि छह बांग्लादेशी अपराधी नंदन एक्सप्रेस से सवार होकर कानपुर आ रहे थे। सूचना मिलते ही एसटीएफ के साथ स्थानीय पुलिस, दिल्ली पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेन के पहुंचने से पहले रेलवे स्टेशन को घेर लिया। बड़ी संख्या में बंदूकधारियों को देख यात्री सहम गए। जवानों ने सभी मुसाफिरों को प्लेटफार्म से बाहर कर दिया ।जैसे ही ट्रेन पांच नंबर पर आई तो जवान एक-एक बोगी के अंदर प्रवेश कर गए। बोगियों की तलाशी के दौरान तीन संदिग्ध बांग्लादेशी एसटीएफ के हत्थे लग गए।

चलती ट्रेन से लगा दी छलांग
पीछे की बोगी पर सवार तीन अन्य बांग्लादेशियों को पुलिस के रेड की भनक लग गई तो वो चलती ट्रेन से छलांग लगा ट्रैक पर दौड़ लागी दी। इस बीच पुलिस के जवानों ने उनका पीछा किया, लेकिन नजदीक की बस्ती में तीनों छिप गए। एसटीएफ और अन्य सुरक्षाकर्मी भाग रहे आरोपियों को दबाचने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया हुआ है। पुलिस ने रेवले स्टेशन के आसपास जवानों को मुस्तैद कर हर आने-जाने वाले की तलाशी ले रही है।

दरोगा की हत्या में थे वांशित
जानकारों की मानें तो छह आरोपी की तलाश दिल्ली पुलिस को कई दिनों से थी। इन्होंने दिल्ली पुलिस के एक दरेगा की गोली मारकर हत्या की थी। एसटीएफ पकड़े गए तीनों बांग्लादेशियों को पकड़ कर रेलबाजार थानें में उनके साथ पूछताछ कर रही है। मामले पर कानपुर के अलाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं सूत्र बताते हैं कि सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए कानपुर आ रहे थे। यूपी एटीएस और एनआईटी की टीमें भी शहर आ रही हैं और संदिग्धों के साथ पूछताछ कर सकती हैं।