ऐसा कहा एसएसपी ने
वहीं एसएसपी ने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप आदि पर नजर रखने के लिए डिजिटल वॉलेंटियर ग्रुप बनाया गया है, जो किसी भी ग्रुप पर नजर रखेंगी. ऐसा इस वजह से भी किया गया है ताकि सोशल मीडिया पर किसी भी त्योहार को लेकर कोई आपत्तिजनक मैसेज न चल सके और चारों ओर शांति बनी रहे. मीटिंग के दौरान एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश श्रीवास्तव सहित अपर नगर आयुक्त, केस्को, शहरकाजी व अन्य आयोजकगण मौजूद रहे.