
Jila Panchayat Chunav 2021 Result: कानपुर से भाजपा की स्वप्निल वरुण तो कानपुर देहात से निर्दलीय नीरज रानी बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष, जानिए
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष (Jila Panchayat Adhyaksh) को लेकर भाजपा ने अधिकांश सीटों पर जीत सुनिश्चित की है। कई दिनों से सदस्यों के जोड़-तोड़ की मेहनत रंग लाई। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष (Jila Panchayat President Kanpur) चुनाव की तिथि निर्धारित होने के बाद से सपा और भाजपा दोनों ही पार्टी दमखम से जुटी हुई थीं। दोनो पार्टियों के उम्मीदवार भी जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने की नाकाम कोशिश के लगे थे। जबकि बसपा ने कोई प्रत्याशी चुनाव में नही उतारा था। वहीं शनिवार को मतगणना के बाद आए परिणाम में भाजपा ने प्रदेश की अधिकांश सीटों पर जीत सुनिश्चित की। वहीं कुछ सीटों पर निर्विरोध ही जिला पंचायत अध्यक्ष (Jila Panchayat Election Result) रहे हैं। कानपुर नगर में भाजपा से स्वप्निल वरुण (Swapnil Varun) ने जीत हासिल की तो वहीं कानपुर देहात से निर्दलीय नीरज रानी (Niraj Rani) चुनी गईं हैं।
कानपुर से भाजपा की मेहनत सफल हुई है। भाजपा ने यहां से स्वप्निल को टिकट देकर दांव खेला था। कुल 32 सदस्यीय सीट पर स्वप्निल को 25 वोट मिले तो सपा को महज 5 वोट से संतोष करना पड़ा। जबकि 2 वोट अवैध घोषित हुए हैं। आपको बता दें कि स्वप्निल वरुण पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलरानी वरुण की पुत्री हैं। पिछले कोरोना काल में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। वहीं भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उन्हें टिकट दी थी।
वहीं कानपुर देहात से भाजपा ने अपना प्रत्याशी नही उतारा था। यहां निर्दलीय प्रत्याशी नीरज रानी ने जीत हासिल की है। इस 32 सदस्यीय सीट पर निर्दलीय नीरज रानी को 26 वोट मिले, जबकि उनके सामने सपा से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव को भी 5 वोट ही मिले। कुल 31 वोट ही पड़े। नीरज रानी अकबरपुर बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले की बहू एवं उनके छोटे भाई राजेंद्र सिंह उर्फ राजू की पत्नी हैं।
Published on:
03 Jul 2021 07:46 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
