लेकिन 3 महीने बाद उनके शरीर में अचानक दर्द होना शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे हड्डियों को जकड़ लिया। डॉक्टर को दिखाया। करीब दो महीने के बाद उनके शरीर में कुछ बदलाव आने शुरू को गए। उनकी लंबाई में बदलाव दिखने लगा। घरवालों को बताया तो सभी ने मेरी बातों को मजाक में ले लिया। लेकिन 4 महीने में जब आधा फीट तक लंबाई कम हुई, तब घरवालों को भी इसका अहसास हुआ। कानपुर सहित अन्य जिलों के कई डॉक्टर्स को दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।