नहीं खोली है फाइनेंशियल बिड
टेक्निकल बिड खुलने के बाद टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड और ग्वांगडांग यूआन्ति (टीपीएल-जीवाईटी) ज्वाइंट वेंचर और एफकान्स इंफ्रास्ट्रक्चर मैदान में रह गई है, लेकिन सेंट्रल गवर्नमेंट से कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट को अप्रूवल न मिलने के कारण एलएमआरसी ने फाइनेंशियल बिड नहीं खोली. इधर सेंट्रल गवर्नमेंट में कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट को फाइनेंस मिनिस्ट्री से एनओसी मिल जाने के बाद पिछले दिनों फाइनेंशियल टेंडर भी खोल दिया गया है. लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन के ऑफिसर्स के मुताबिक दोनों कम्पनियों की बिड का इवैल्यूएशन किया जा रहा है. फिलहाल लोएस्ट रेट के मामले में टीपीएल व जीवाईटी ज्वाइंट वेंचर आगे है. इससे इसी ज्वाइंट वेंचर को टेंडर हासिल होने की उम्मीद की जा रही है.