
Teacher raped student कानपुर में पढ़ाई के नाम पर घर के अंदर घुसे शिक्षक के छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने पर घर वालों के पैरों तले जमीन की खिसक गई। इस संबंध में थाना में तहरीर देकर पिता ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया है कि हंसी मजाक और अश्लील हरकतें करते करते वीडियो बना लिया। बाद में ब्लैकमेल करने लगा। धमकी देकर अपने घर बुलाने लगा। धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर मुकदमा दर्ज होते ही शिक्षक और उसका परिवार फरार हो गया। घटना बाबू पुरवा थाना क्षेत्र की है। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के बाबू के रहने वाले पिता ने पुलिस को दिये तहरीर में बताया कि उसकी बेटी कक्षा 9 में पढ़ती है। घर के पास ही रहने वाले यूसुफ ने बिटिया को पढ़ने के नाम पर उससे संपर्क किया। करीब 1 साल से वह उसकी बेटी को पढ़ा रहा है। बेटी को पढ़ाते-पढ़ाते उसने हंसी मजाक करना शुरू किया और वीडियो फोटो बना लिया।
पिता ने बताया कि मां की अनुपस्थिति में एक दिन घर के अंदर ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसका भी वीडियो बना लिया। उसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान धमकी देकर अपने घर भी बुलाने लगा। बीते 16 जून को युसूफ उसकी बेटी को वीडियो वायरल करने के नाम पर धमकी दिया और होटल ले गया।
लेकिन होटल के रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं कराया। यहां से जाने लगी तो युसूफ में जबरदस्ती रास्ते में रोक लिया और अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। पीड़िता की किस्मत अच्छी थी कि उसका भाई और राहगीर मौके पर पहुंच गए। इस पर यूसुफ पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर बाबू पुरवा थाना पुलिस में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि पिता की तेरी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated on:
18 Jun 2025 10:46 pm
Published on:
18 Jun 2025 10:46 pm
