13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छेड़छाड़ का आरोपी 65 वर्षीय वृद्ध का अर्धनग्न मिला शव, लगा हत्या का आरोप, मचा कोहराम

Man accused of molestation half-naked body found कानपुर में छेड़छाड़ के आरोपी का उत्सव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने थाना के सामने हंगामा करने का भी प्रयास किया।

2 min read
Google source verification
नाराज परिजनों को समझाती पुलिस

Man accused of molestation half-naked body found उत्तर प्रदेश के कानपुर में छेड़छाड़ के आरोपों का शव गहरे गड्ढे में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिवार वालों ने शरीर पर चोट के निशान देखें। आरोप लगाया कि हत्या की गई है। गड्ढे के पास ही साइकिल, कपड़े और चप्पल भी पड़े मिले। मृतक पुत्र ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली विकलांग महिला से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। जिसके तहरीर पर पुलिस ने 65 वर्षीय उनके पिता पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों ने थाना के सामने 100 रखकर हंगामा करने का भी प्रयास किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। घटना पनकी थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: कन्नौज दुष्कर्म: जिसे पुलिस की पांच टीम में खोज रही थी उसने किया कोर्ट में सरेंडर, जानें पूरा मामला

Man accused of molestation half-naked body found सचेंडी थाना क्षेत्र के पुरवा निवासी सचिन दुर्गा सिंह का शौक पानी भरे गहरे गड्ढे में मिला। ‌शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भी इकट्ठा हो गई। पुत्र अमित सिंह ने बताया कि दुर्गा सिंह रोज की तरह मंगलवार की सुबह ड्यूटी पर निकले थे। फिर वापस नहीं आए। उन्हें खोजने का प्रयास किया गया। रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई। लेकिन पता नहीं चला।‌ मृतक दुर्गा सिंह धर्मकांटा में पल्लेदारी का काम करते थे।

मृतक पुत्र ने बताया

Man accused of molestation half-naked body found अमित सिंह के अनुसार उनके पड़ोस में विकलांग दिव्यांग महिला रहती है। जिसके साथ जमीनी विवाद चल रहा है। बीते 30 सितंबर को उसने सचेंडी थाने में तहरीर देकर दुर्गा सिंह पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से वह परेशान थे। मृतक के परिवार में पत्नी सुशीला, दो बेटे विपुल और अमित सिंह है। थाना प्रभारी पनकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा सुरक्षित रखा गया है।