यहां शुरू हो चुका है काम
नितिन गडकरी ने कहा कि पटना से हल्दिया (पश्चिम बंगाल) के बीच रिवर पोर्ट बनाने की योजना पर काम शुरू हो चुका है. अब वाराणसी से हल्दिया के बीच 1680 किलोमीटर के दायरे में 60 रिवर पोर्ट बनाए जाएंगे. इस रूट पर साहबगंज में मॉडल पोर्ट हब बनाया जाएगा. यहां रोड, जल और रेल तीनों संसाधनों से ट्रैफिक चलता रहेगा.